अहमदाबाद-उदयपुर के बीच जल्द शुरू होगी Vande Bharat Express Train; रिवील हुआ टाइम टेबल
Vande Bharat Express Train Update: अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ी खबर है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Vande Bharat Express Train Update: गुजरात और राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ये खबर अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर है। पश्चिम रेलवे की तरफ से अहमदाबाद और उदयपुर को जोड़ने वाली एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है। जानकारी के अनुसार, इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सर्विस अगले 20 से 25 दिनों के बीच में हो सकती है। क्योंकि इस रूट पर विद्युतीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अलावा ट्रेन का संभावित टाइम टेबल भी सामने आ गया है।
बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की शुरुआत जनवरी के अंत या फरवरी महीने की शुरुआत में हो सकती है। अहमदाबाद- हिमतनगर- उदयपुर रूट पर विद्युतीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है, जिसके आधार पर इस ट्रेन को शुरू करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार, इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। ट्रेन सुबह 6.10 बजे उदयपुर से रवाना होगी और 10.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी, इस दौरान ट्रेन 9:10 से 9:12 बजे के बीच में हिम्मतनगर पर रुकेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन अहमदाबाद से 17.45 बजे रवाना होगी और 22.00 बजे उदयपुर पहुंचेगी, इस दौरान ट्रेन 18:58 से 19:00 बीच में हिम्मतनगर पर रुकेगी। अहमदाबाद में, ट्रेन असारवा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और पहुंचेगी।
इस ट्रेन में 8 एसी चेयर कार कोच होंगे। प्रस्तावित अहमदाबाद-उदयपुर ट्रेन को दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में 4 घंटे लगेंगे। सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। उदयपुर लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत ने इस ट्रेन को शुरू करने के फैसले का स्वागत किया है और उदयपुर से इंदौर और सूरत के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: