Vande Bharat से दिल्ली से कश्मीर सिर्फ 13 घंटे में! जानें कहां-कहां होंगे स्टॉपेज और किराया?

New Delhi to Kashmir Vande Bharat Train Route: नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। तो आइए जानते हैं यह ट्रेन किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी और इसके सभी कोचों का किराया क्या होगा?

New Delhi to Kashmir Vande Bharat Sleeper Train

New Delhi to Kashmir Vande Bharat Sleeper Train Route: भारतीय रेलवे देश में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली को श्रीनगर से जोड़ेगी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) के तहत तैयार हुआ ये प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू हो जाएगा। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कश्मीर की खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरेगी। तो आइए जानते हैं ट्रेन के बारे में विस्तार से…

13 घंटे में पूरा होगा 800 KM का सफर

PTI की रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देरशाम 7 बजे चलेगी और सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंच जाएगी। यह पहली बार है जब राजधानी और कश्मीर घाटी के बीच रेल संपर्क शुरू किया जाएगा।

ट्रेन के सभी कोचों का किराया?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 11 एसी 3-टायर (3A) कोच, 4 एसी 2-टायर (2A) कोच और 1 फर्स्ट (1A) एसी कोच रहेगा। इस ट्रेन में टिकट के प्राइस की बात करें तो 3AC कोच का किराया 2000, 2AC कोच का 2,500 और 1AC कोच का किराया 3,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

7 बड़े स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 7 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन दिल्ली के बाद अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी स्टेशन, श्री माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन, संगलदान स्टेशन, बनिहाल स्टेशन और श्रीनगर स्टेशन पर रुकेगी।

कटरा में बदलनी होगी ट्रेन

बता दें कि नई दिल्ली से कश्मीर को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सीधे श्रीनगर नहीं जाएगी। यह ट्रेन सिर्फ माता वैष्णों देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी। यहां पर सभी यात्रियों को दूसरी वंदे भारत ट्रेन में सवार होना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर को जोड़ेगी।

कब शुरू होगी ट्रेन?

हाल ही में इस ट्रेन का सफलतापूर्वक ट्रायल हो चुका है। अभी तक खबरें सामने आ रही थीं कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को जनवरी में ही हरी झंडी मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी समय इस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ