New Covid variant XEC: देश में कोरोना वायरस का खतरा फिर मंडराने लगा है, दरअसल, हाल ही में कोविड 19 का नया वेरिएंट XEC मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वेरिएंट सबसे पहले जर्मनी में मिला, फिर ये धीरे-धीरे पूरे यूरोप में फैल रहा है। कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के डॉ. एरिक टोपोल के अनुसार ये घातक वेरिएंट है और लोगों को इससे बचाव करने की जरूरत है।
लोगों को सलाह है कि वह मास्क लगाकर रहें और बुखार होने पर डॉक्टर से परामर्श करें। फिलहाल इस नए वेरिएंट का इंडिया में कोई मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन हेल्थ मिनिस्ट्री इस पर नजर बनाए हुए है। जर्मनी समेत जिन देशों में ये फैला है वहां इसके मरीजों की निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं इन देशों से इंडिया आ रही उड़ानों का ब्यौरा एकत्रित किए जाने पर विचार हो रहा है।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी पीरियड में लेती हैं ये दवा? लीवर को पहुंचा रही नुकसान; सरकार ने जारी की चेतावनी
इन देशों में नए वेरिएंट के मरीजों की हुई पहचान
दुनियाभर के डॉक्टर इस नए वेरिएंट की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि XEC का इससे पहले सामने आए वेरिएंट से मिलान कर उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इससे किसी के मरने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार नीदरलैंड, स्पेन, डेनमार्क, बर्लिन और इजरायल आदि देशों में इस नए वेरिएंट के मरीजों की पहचान की गई है।
अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल लागू
इस नए वेरिएंट के बाद यूके के कुछ अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां हर हफ्ते कोविड के मरीजों में 4.3% का इजाफा हो रहा है। बीते अगस्त में यूके में कोविड से 102 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में इंग्लैंड के अलग-अलग अस्पतालों में कोविड 19 के कुल 1465 मरीज भर्ती हैं। इस नए वेरिएंट में तेज बुखार, लगातार खांसी, गंध या स्वाद की क्षमता में कमी आना, सांस लेने में परेशानी, थकान, शरीर और सिर में दर्द आने जैसे लक्षण हैं।
ये भी पढ़ें: नींद में हार्ट अटैक की असली वजह और शुरुआती संकेत क्या? विकास सेठी के निधन से उठे सवाल
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
23 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines