---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

सेक्स के दौरान 10 में से 8 कपल इस वायरस से होते हैं संक्रमित, जानें किसे ज्यादा खतरा? अगले हफ्ते से सरकार लगाएगी फ्री टीका

Human papillomavirus sexually transmitted virus: दुनियाभर में हर साल करीब 7 लाख लोग ह्यूमन पेपिलोमावायरस वायरस से होने वाले कैंसर की संक्रमित होते हैं। अनुमान है कि अगले 20 सालों में ये संख्या दोगुनी हो सकती है।

---विज्ञापन---

Human papillomavirus sexually transmitted virus: शारीरिक संबंध बनाने के दौरान 10 में से 8 कपल कभी न कभी human papillomavirus (HPV) वायरस से संक्रमित होते हैं। इस वायरस से बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। अगले हफ्ते से सरकार लाखों बच्चों को इससे बचाव के लिए फ्री वैक्सीन अभियान शुरू कर रही है। डॉक्टरों का दावा है कि यह वैक्सीन बच्चों की 8 तरीके के जानलेवा कैंसर से बचाव करेगी।

---विज्ञापन---

साल 2058 तक 1 लाख से ज्यादा लोगों को बचाने का है लक्ष्य

सरकार का दावा है कि यह टीका ह्यूमन पेपिलोमावायरस के खतरे को कम करता है। इससे गले, गर्दन, सिर, सर्वाइकल और इंसानों के प्राइवेट पार्ट्स (penis, vagina, vulva) में कैंसर होने से बचाव होगा। दरअसल, ये पूरा मामला यूके का है और यहां की सरकार का साल 2058 तक 1 लाख से ज्यादा लोगों को ह्यूमन पेपिलोमावायरस वायरस से बचाव करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें: मानसून में खाने जा रहे हैं टमाटर? 2 बार जरूर चेक कर लें; वजह जान कर बदल लेंगे आदत

---विज्ञापन---

12 साल या इससे बड़ी उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी वैक्सीन

यूके की सरकार ने अपील जारी की है कि सभी माता-पिता इस वायरस से बचाव की वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण करवा लें। स्थानीय प्रशासन लोगों के नजदीकी अस्पतालों में अगले हफ्ते से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करेगा। यह वैक्सीन 12 साल या इससे बड़ी उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार ह्यूमन पेपिलोमावायरस वायरस के कई प्रकार के होते हैं, इनमें से कुछ से तो साधरण संक्रमित रोग होते हैं लेकिन कुछ से जानलेवा कैंसर होने का खतरा रहता है।

20 सालों में संख्या होगी दोगुनी

यूके की Oracle Head & Neck Cancer संस्थान के Michelle Vickers के अनुसार दुनियाभर में हर साल करीब 7 लाख लोग ह्यूमन पेपिलोमावायरस वायरस से होने वाले कैंसर से संक्रमित होते हैं। उनका अनुमान है कि अगले 20 सालों में ये संख्या दोगुनी हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टेंशन से बढ़ते हैं पापा बनने के चांस! नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा; जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

First published on: Sep 13, 2024 04:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola