देश के सबसे चर्चित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित मुख्य साजिशकर्ता संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है. सीबीआई का कहना है कि गहन जांच के बावजूद संजीव मुखिया के खिलाफ NEET-UG 2024 का प्रश्नपत्र चुराने या उसे बांटने में शामिल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.
आपको बता दें कि 2024 में जब पेपर लीक की बात सामने आई थी, तब बिहार पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर संजीव मुखिया को एफआईआर में नामजद किया था. पुलिस को शक था कि पुरानी परीक्षाओं के पेपर लीक में नाम आने के कारण वह इस साजिश का भी मास्टरमाइंड हो सकता है.
पटना AIIMS के 4 मेडिकल छात्र गिरफ्तार, NEET पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन
कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन रहेंगे जेल में
सीबीआई द्वारा चार्जशीट में नाम शामिल न किए जाने के बाद संजीव मुखिया को NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में अदालत से जमानत मिल गई. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वह जेल से बाहर आ जाएगा. बिहार पुलिस द्वारा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में दर्ज एफआईआर के तहत वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में ही रहेगा.
सीबीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि NEET-UG 2024 प्रश्नपत्र चोरी, इसके वितरण और इससे लाभ उठाने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली गई है. एजेंसी का दावा है कि इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया गया है.
विवाद की शुरुआत और पेपर लीक का खुलासा
4 जून 2024 को परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बवाल मच गया। इतिहास में पहली बार 67 छात्रों ने 720 में से पूरे 720 अंक हासिल कर पहली रैंक प्राप्त की, जिनमें से कई छात्र एक ही परीक्षा केंद्र से थे। इसके बाद बिहार पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि हजारीबाग (झारखंड) के एक केंद्र से प्रश्नपत्र चुराकर पटना के कुछ परीक्षा केंद्रों और सेफ हाउस में अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक रात पहले रटवाया गया था।
क्या लीक हुआ NEET का पेपर? किसे बचा रहा है NTA? एजेंसी के इस कदम से गहराया शक
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
4 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
6 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
6 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines