क्‍या लीक हुआ NEET का पेपर? क‍िसे बचा रहा है NTA? एजेंसी के इस कदम से गहराया शक

NEET Paper Leak Controversy: देश में नीट एग्जाम और रिजल्ट को लेकर छिड़े विवाद में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गड़बड़ी बात मानी तो NTA लापरवाही बरतने वाले मोड में आ गया। बिहार पुलिस ने यह दावा किया है।

NEET Paper Leak Result Controversy

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भी मामले में बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

NEET Paper Leak Result Controversy: NEET-UG पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी मामले में आए दिन चौंकाने वाल खुलासे हो रहे हैं। बिहार में मामले की जांच कर रही पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अब एक बड़ा दावा किया है। EOU का कहना है कि 3 रिमाइंडर देने के बाद भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) क्वेश्चन पेपर भेज नहीं रही है, जिस वजह से जांच अटकी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक करने वाले गिरोह की केस में अहम भूमिका है। स्टूडेंट्स भी पेपर मांग रहे थे, इसलिए गिरोह के सदस्यों ने उनसे पेपर के बदले 30-30 लाख रुपये मांगे। 9 स्टूडेंट्स का पता चला है, जिन्हें पूछताछ के लिए EOU ने तलब किया है। 6 पोस्ट डेटेड चेक भी जांच के दौरान हैं। मामले में अब तक 13 गिरफ्तार हो चुके हैं और सभी आरोपी बिहार के ही हैं, जिन्हें क्वेश्चन पेपर एग्जाम से पहले मिल गया था।

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान बोले- एजेंसी और एग्जाम प्रक्रिया में सुधार की जरूरत

बता दें कि बीते दिन देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि इस साल NEET एग्जाम कराने में गड़बड़ी हुई है। 2 लेवल पर झोल हुआ और जो इस झोल में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर इसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों की भूमिका हुई तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। एजेंसी में कुछ सुधार करने की जरूरत भी महसूस हो रही है, इस पर मीटिंग करके विचार किया जाएगा। जल्द ही बड़े फैसले लिए जाएंगे। स्टूडेंट्स की सभी परेशानियों का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

बिहार-गुजरात में पेपर लीक के सुराग मिले

बता दें कि गत 5 मई 2024 को NEET एग्जाम हुआ था। 23.30 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। 4 जून 2024 को रिजल्ट आया, लेकिन 67 स्टूडेंट्स के 720 में से 720 मार्क्स देखकर स्टूडेंट्स भड़क गए। स्टूडेंट्स ने पेपर लीक होने और रिजल्ट में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए। मामल सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो NTA की भूमिका पर सवाल उठे। बिहार और गुजरात में पेपर लीक करने वाले गिरोह का पता चला और गिरोह के सदस्य गिरफ्तार किए गए। सुप्रीम कोर्ट में पेपर रद्द करने की याचिका दर्ज की गई। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 8 जुलाई को होगी और उस दिन करीब 23 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य तय होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ