---विज्ञापन---

देश

NEET 2024: IAS सुबोध कुमार कौन और विवाद से क्या कनेक्शन? जिस पर भड़के पैरेंट्स बोले- अनपढ़ है, पद से हटाओ

NEET 2024 Paper Leak Scam Result Controversy: नीट एग्जाम और रिजल्ट पर छिड़े विवाद के बीच IAS सुबोध कुमार की खूब किरकिरी हो रही है। एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के अभिभावक इन पर भड़के हुए हैं। जानिए कौन हैं और क्यों सुर्खियों में छाए?

NTA Director IAS Subodh Kumar Singh: NEET-UG एग्जाम पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी का मुद्दा पिछले कुछ दिन से पूरे देश में छाया है। स्टूडेंट्स, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और सरकार तीनों कठघरे में हैं। विवाद की CBI जांच की मांग की गई है। विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस साल का एग्जाम रद्द होने के आसार बने हुए हैं। करीब 25 लाख स्टूडेंट़्स का भविष्य दांव पर लगा है। पेपर लीक होने के सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं।

2 राज्यों से करीब 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं इस पूरे विवाद के बीच एक शख्स का नाम पिछले कई दिनों से अलग से सुर्खियों में है। जी हां, NTA के डायरेक्टर IAS सुबोध कुमार सिंह पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के पैरेंट्स के निशाने पर आ गए हैं। अभिभावक उन पर भड़के हुए हैं और उनकी खूब किरकिरी हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर सुबोध कुमार कौन हैं और उन पर क्या सवाल उठ रहे?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और…बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत

सुबोध सिंह का बयान सुनकर भड़के अभिभावक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NTA डायरेक्टर IAS सुबोध कुमार सिंह ने विवाद सामने आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और पेपर लीक होने की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा था कि सिर्फ 6 सेंटरों और 1600 स्टूडेंट्स का विवाद है। 6 सेंटरों पर पेपर लेट दिया गया ओर 1600 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया। इस बयान के बाद अभिभावकों ने उन्हें अनपढ़ कहा तो किसी ने पद से इस्तीफे की मांग की।

---विज्ञापन---

एक अभिभावक ने सवाल उठाए कि वे अनपढ़ हैं, जो किसी को 160 तो किसी को 100, किसी को 80 नंबर देकर टॉपर बना दिया। उनके रहते इतनी गड़बड़ी कैसे हो गई? क्या वे बेवकूफ हैं? उनकी एजुकेशन पर भी शक है? वो भी आरोपियों से मिला हुआ है। उसे पद से हटा देना चाहिए। इतने बच्चों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह किसी के सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे पाया। उसे खुद को नहीं पता कि मामला क्या है? 1600 बच्चों के रिजल्ट में गड़बड़ी हो गई और सुबोध कुमार सिंह कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ, कैसे?

यह भी पढ़ें:50 फीट गहरे बोरवेल में फंसी बच्ची की मौत; गुजरात में दर्दनाक हादसा, जानें कैसे जिंदगी की जंग हारी बच्ची?

---विज्ञापन---

कौन हैं सुबोध कुमार सिंह?

सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के निवासी हैं और केंद्रीय खाद्य मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी रह चुके हैं। फिलहाल वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर हैं। सुबोध ने देश के टॉप IIT इंस्टीट्यूट रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE-ME किया। इग्नू से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में MBA किया। 1997 में UPSC क्रैक करे IAS अफसर बने और 1998 में उन्हें मंडला जिले में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर की पहली नियुक्ति मिली। कोरिया के SDO बने, छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने पर बस्तर के पहले जिला पंचायत CEO बने। 2002 में रायगढ़ के कलेक्टर बने। मार्कफेड के डायरेक्टर भी रहे और अब NTA के डायरेक्टर हैं।

यह भी पढ़ें:आग लगी है भागो और…घबराकर ट्रेन से कूदने लगे पैसेंजर; 3 मालगाड़ी से कटे, पटरी पर चिथड़े मिले; कहां-कैसे हुआ हादसा?

First published on: Jun 15, 2024 10:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola