Modi 3.0 का पहला बजट बेहद खास होगा! जानें PM मोदी के किस मंत्री पास Budget का कितना हिस्सा?

Modi 3.0 Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई 2024 में मोदी सरकार का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले जान लीजिए कि मोदी कैबिनेट के किस मंत्री के पास पुराने बजट का कितना पैसा बचा हुआ है?

Modi Cabinet 3.0 Ministers

Modi Cabinet 3.0 Ministers

Modi 3.0 Budget 2024 Latest Update: BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की तीसरी सरकार जुलाई 2024 में पूर्ण बजट पेश करेगी। इससे पहले मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। अब क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सरकार बना चुके हैं और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ही हैं तो वे ही पूर्ण बजट 2024-25 पेश करेंगी।

विज्ञापन

जुलाई महीने में संसद का बजट सेशन बुलाया जाएगा, जिसमें वित्तमंत्री बजट पेश करेंगी। वहीं इस बार बजट काफी खास रहने वाला है। इसमें देश की जनता को बड़ी तोहफे मिल सकते हैं। कई बड़ी घोषणाएं होने की भी संभावना है, लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के किस कैबिनेट मंत्री के पास पुराने बजट का कितना पैसा है?

विज्ञापन

अमित शाह के पास 2.9% हिस्सा

मोदी सरकार ने 1.4 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। उनके पास गृह मंत्रालय है। इसके अलावा 1200 करोड़ के बजट वाला सहकारिता मंत्रालय भी है। अमित शाह के पास बजट का 2.9% हिस्सा रहता है।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह के पास 13% हिस्सा

मोदी कैबिनेट में राजनाथ सिंह इस बार भी रक्षा मंत्री हैं। बतौरा रक्षा मंत्री यह उनका दूसरा कार्यकाल है और इस मंत्रालय का बजट 6.2 लाख करोड़ है। यह कुल बजट का 13 प्रतिशत हिस्सा है।

विज्ञापन

JP नड्डा के पास 5.4% हिस्सा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा का कार्यकाल बढ़ गया है। वे अगला अध्यक्ष बनने तक पार्टी का कामकाज देखते रहेंगे। मोदी कैबिनेट 3.0 में वे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय संभाल रहे हैं, जिसका बजट 1.68 लाख करोड़ है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का बजट 90000 करोड़ है। उनके पास कुल बजट का 5.4% हिस्सा है।

नितिन गडकरी के पास 5.8% हिस्सा

नितिन गडकरी मोदी कैबिनेट 3.0 में फिर से सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने हैं। उन्हें इस मंत्रालय के लिए 2.78 लाख करोड़ आवंटित हैं, जेा कुल बजट का 5.8% हिस्सा है।

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण के पास 39% हिस्सा

मोदी सरकार 3.0 में भी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ही हैं। उनके मंत्रालय को फरवरी 2024 में पेश हुए अंतरिम बजट में 18.5 लाख करोड़ मिले थे। यह कुल बजट का 39% हिस्सा है, जो सबसे ज्यादा है। कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय भी निर्मला सीतारमण देखती हैं, जिसका बजट 667 करोड़ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ