Neeraj Chopra Watch in Paris Olympic 2024: देश के स्टार एथिलिटिक्स नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद इस साल पेरिस ओलंपिक में नीरज ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। 8 अगस्त की रात 5 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने पेरिस ओलंपिक में नीरज को भाला फेंकते हुए देखा। क्रिकेट के अलावा ये पहला मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में भारतीय टीवी और मोबाइल की स्क्रीन पर नीरज का मैच देख रहे थे। हालांकि मैच के दौरान क्या आपकी नजर नीरज की घड़ी पर गई? जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घड़ी की कीमत लाखों में है।
क्या है घड़ी की कीमत?
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के 3 दिन बाद नीरज चोपड़ा की घड़ी लाइम लाइट में आ गई है। नीरज के फैंस ने उनकी घड़ी की कीमत के साथ-साथ मॉडल का भी पता लगा लिया है। अब आलम ये है कि नीरज की घड़ी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच में पॉपुलर हो गई है। बात दें कि नीरज की इस घड़ी की कीमत 50 लाख से भी ज्यादा बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- अब दंगे बंद कर दो… 9 साल की बेटी के अंतिम संस्कार के बाद छलका मां-बाप का दर्द
ओमेगा कंपनी की घड़ी
रेडइट पर एक यूजर ने नीरज की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, क्या कोई बता सकता है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने कौन सी घड़ी पहनी है? इस सवाल का जवाब देने के लिए फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि नीरज ने ओमेगा की घड़ी पहनी है। ये ओमेगा सीमास्टर एक्वा टेरा 150 एम (Omega Seamaster Aqua Terra 150M) मॉडल है और इसकी कीमत 52 लाख रुपये है।
नीरज बने थे स्पोर्टिंग एंबेसडर
बता दें कि इसी साल मई में स्विट्जरलैंड की घड़ी कंपनी ओमेगा ने नीरज चोपड़ा को अपना स्पोर्टिंग एंबेसडर बनाया था। इस पर रिएक्ट करते हुए नीरज चोपड़ा ने कहा था कि मैं इस प्रतिष्ठित ब्रांड का हिस्सा बनकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। ये ब्रांड ओलंपिक खेलों में टाइमकीपिंग को लेकर अहम भूमिका निभाता है। मैं उम्मीद करता हूं कि पेरिस ओलंपिक में मेरा और ओमेगा का सहयोग कायम रहेगा।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat का फाइनल से पहले कैसे बढ़ा वजन? जानें अदालत के सामने क्या बोलीं रेसलर
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
53 mins ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
57 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
2 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
3 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
5 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
5 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
6 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines