बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने अपना नया नारा तैयार कर लिया है – “विकास की रफ्तार पकड़ चुका बिहार… फिर से एनडीए सरकार।” इस नारे को सितंबर के आखिर में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा.
प्रचार के लिए एनडीए ने 225 एलईडी रथों की तैयारी की है, जो गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों और वादों को जनता तक पहुँचाएंगे. इन वादों में 125 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन दोगुनी करने और आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ा हुआ मानदेय शामिल है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ये वादे जनता की ज़िंदगी बदलने के लिए हैं या फिर सिर्फ चुनावी हथियार?
सरकार अपने कामकाज को भी प्रचार का हिस्सा बना रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 लाख से ज्यादा श्रमिकों के खातों में 5,000 रुपये ट्रांसफर किए. साथ ही सरकार ने युवाओं और छात्रों पर फोकस करते हुए कई ऐलान किए हैं – अगले पांच साल में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य, स्नातकों को 1,000 रुपये भत्ता और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को ब्याज मुक्त बनाना.
नीतीश कुमार का कहना है कि सरकार लगातार युवाओं को अवसर देने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है. वहीं, विपक्ष का आरोप है कि यह सब चुनावी तोहफे हैं और इनसे जनता का ध्यान बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा की बदहाल स्थिति से हटाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का आलंद सीट पर वोट डिलीट होने का आरोप, कर्नाटक के CEO ने साझा की जानकारी
नए नारे और रथयात्रा के ज़रिए एनडीए अपने विकास मॉडल को सबसे बड़ा चुनावी हथियार बना रही है, लेकिन राजनीतिक बहस इस बात पर भी है कि हर चुनाव में नारे में नीतीश कुमार का नाम शामिल होता था, जबकि इस बार केवल मोदी-नीतीश की तस्वीरें हैं, नाम नहीं. सवाल ये उठ रहा है कि क्या जेडीयू अपने नेता की भूमिका कम होते देखने को तैयार है या फिर यह गठबंधन में खींचतान की शुरुआत है.
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा, CJP नेता भी होंगे शामिल
19 mins agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
7 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
8 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
10 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
11 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
12 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
13 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines