Mumbai 3 storey Building Collapsed: मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच भयानक हादसा देखने को मिला है। नवी मुंबई में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। इस बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। पुलिस, दमकल और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई है।
NDRF की टीम पहुंची
ये हादसा नवी मुंबई के शाहबाज गांव में हुआ है। इलाके में मौजूद ग्राउंड प्लस नामक बिल्डिंग अचानक गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मी और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची । नगरपालिका के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
10 साल पुरानी थी बिल्डिंग
खबरों की मानें तो ये इमारत 10 साल पुरानी थी। मानसून की एंट्री के बाद पिछले कई दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कें लबालब भर गईं हैं। इसी बीच सुबह 5 बजे इमारत के गिरने की खबर सामने आई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार करीब 52 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अभी तक एक की मौत की सूचना मिली है। नवी मुंबई के पालिका आयुक्त कैलाश शिंदे का कहना है कि आज सुबह करीब 5 बजे ये इमारत ढह गई। शाहबाज गांव के सेक्टर 19 में मौजूद ये 3 मंजिला इमारत 10 साल पुरानी थी। 52 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। 2 अन्य लोगों के नीचे फंसे होने की आशंका है। राहत कार्य अभी चल रहा है।
पिछले हफ्ते गिरी थी बालकनी
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मुंबई में बिल्डिंग गिरने का मामला सामने आया है। पिछले हफ्ते ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक बिल्डिंग की बालकनी का कुछ हिस्सा टूटकर गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी और चार लोग घायल थे।
यह भी पढ़ें- कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़, फायरिंग में 3 जवान गंभीर घायल, ड्रोन-हेलिकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
8 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
13 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines