Nari Shakti Vandan Adhiniyam 2023 JDU Lalan Singh Speech: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बुधवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान जेडीयू चीफ ने भाजपा को जमकर घेरा। इससे पहले ललन सिंह ने नारी शक्ति वंदन विधेयक यानी महिला आरक्षण बिल समर्थन किया। इसके बाद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निचले सदन में केंद्र की सरकार को जमकर सुनाया।
ललन सिंह ने कहा कि आप ये बिल सदन में लेकर आए, आप कह रहे हैं कि ये अभी नहीं 2029 में लागू होगा, कहीं ऐसा न हो कि पहले की तरह आपके नेता कह दें कि ये तो चुनावी जुमला था। ललन सिंह ने कहा कि कहीं महिला आरक्षण 2023 अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का जुमला बनकर न रह जाए।
ललन बोले- इस वजह से हम बिल का कर रहे समर्थन
बिहार के मुंगेर से जनता दल यूनाइटेड के सांसद ललन सिंह ने कहा कि हम महिला सशक्तिकरण की वजह से इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जो बिल लाई है, उसकी मंशा महिलाओं को लोकसभा और विधायकों को आरक्षण देना नहीं है।
ललन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को छलना चाहती है। ये ठीक उसी तरह है, जैसे कि 2014 में 2 करोड़ लोगों को रोजगार का वादा कर बेरोजगारों को छला गया। ललन सिंह ने कहा कि ये उसी तरह है, जैसे 2014 में कहा था कि काला धन लाएंगे और 15 लाख लोगों के बैंक अकाउंट में पहुंचाएंगे, कहकर गरीबों को छला।
ललन ने कहा कि अगर मोदी सरकार की मंशा ठीक होती तो फिर 2021 में इस सरकार ने जाति आधारित गणना करवा दी होती, जो देश के लोगों की मांग है। जदयू के चीफ ने कहा कि महिलाएं और देश की जनता जान गई है कि मोदी सरकार जुमलाबाज है।
ललन बोले- बिहार ऐसा पहला राज्य, जहां महिलाओं को आरक्षण दिया
ललन सिंह ने कहा कि बिहार पहला ऐसे राज्य है, जहां 2005 में हमारी सरकार बनी और एक साल बाद ही यानी 2006 में महिलाओं को आरक्षण दिया। 2015 में जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब 2016 में बिहार की सभी सरकारी सेवाओं में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया गया।
मुंगेर सांसद ने कहा कि बिहार सरकार ने जब जातिगत जनगणना का फैसला किया तो मोदी सरकार ने इसका विरोध किया। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी बिहार सरकार के फैसले के विरोध में खड़ी हो गई। ललन सिंह ने कहा कि बिल के जरिए आप ‘नारी शक्ति वंदन’ की बात कर रहे हैं, लेकिन असल में आप अपनी कुर्सी का वंदन कर रहे हैं। देश की जनता आपको पहचान गई है, आपके झांसे में इस बार नहीं आने वाली है। 2024 में आपकी सत्ता जानी तय है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
5 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
7 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
9 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
9 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
10 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
11 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines