New Faces In Modi 3.o : लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इन्हीं चुनावों को देखते हुए जून तक के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब चुनाव समाप्त होने के बाद चर्चा चल रही है कि उन्हें भाजपा के अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया जाएगा। यह काम नई सरकार के गठन के तुरंत बाद हो सकता है। चर्चा है कि नड्डा को अब भाजपा सरकार में ला सकती है और बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष बनने से पहले उन्होंने मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाला था। आइए जानते हैं कि बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में उनकी नए कैबिनेट का हिस्स कौन-कौन से नए चेहरे बन सकते हैं।
शिवराज को मिल सकता है अहम पद
अगर नड्डा हटते हैं तो भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर भी मंथन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान को यह पद दिया जा सकता है। उन्हें राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सीएम नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए काम करूंगा। उनकी मेहनत का परिणाम ही है कि राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। चर्चा यह भी है कि अभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे मनसुख मंडाविया को गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर गुजरात के सीएम पद पर कोई परिवर्तन होता है तो मंडाविया बड़े दावेदार हो सकते हैं।
सहयोगी दलों के नेता भी दिखाई देंगे
इसके अलावा इस बार मोदी कैबिनेट में दूसरी पार्टियों यानी एनडीए के दलों की एंट्री भी होने वाली है। अभी तक की स्थिति बता रही है कि केंद्रीय मंत्रिंमंडल में नीतीश कुमार की जनता जल यूनाइटेड (जदयू), चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) रामविलास के नेताओं के चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन करने में भाजपा इसका भी ध्यान रखेगी। चूंकि इस बार लोकसभा चुनावों का परिणाम वैसा नहीं आया है जैसी भाजपा ने उम्मीद की थी, इसलिए सरकार बनाने में उसके सहयोगी दलों की अहमियत बढ़ी है। ये सभी सहयोगी दल अपनी-अपनी अहमियत को समझ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘NDA सरकार बनी तो मोदी नहीं होंगे पीएम’, पप्पू यादव का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी भूचाल के संकेत! 18-19 MLA बदल सकते हैं पार्टी
ये भी पढ़ें: JDU के बदले तेवर! केसी त्यागी ने अग्निवीर और UCC पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines