संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए PM नरेन्द्र मोदी ने बताए तीन 'Secret'
Edited By jp Yadav

pm modi
Edited By jp Yadav

pm modi
Narendra Modi Speech: विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन्होंने जितना मेरा और मेरी सरकार बुरा चाहा उतना ही भला हुआ। सदन में काले पकड़े पहनकर आने पर कहा कि यह तो मेरे सरकार के लिए काले टीके के समान है, जिससे नजर नहीं लगे। इस दौरान उन्होंने तीन सीक्रेट भी बताए। कुल मिलाकर उनके निशाने पर कांग्रेस रही, लेकिन उसका नाम नहीं लिया।
उन्होंने इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम, सरकारी भारतीय बैंकों और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का उदाहरण देकर कहा कि हालात बिल्कुल बदल गए हैं, जबकि विपक्ष इन तीनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरता था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष लगातार देश की जनता को बरगलाता रहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की हालत खस्ता है और यह एक दिन डूब जाएगा। वहीं, ऐसा नहीं हुआ। आज हालात एकदम अलग हैं। उन्होंने इसको लेकर विपक्ष पर तंज भी कसा।
अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम ने यह भी कहा कि सरकारी बैंकों के डूबने की भी अफवाह खूब फैलाई गई, लेकिन इसके उलट बैंकों की हालत अच्छी हो गई। कांग्रेस की सरकारों में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) अधिक था। बैंकों की हालत अच्छी नहीं थी। हमारी सरकार आई तो कहा गया कि बैंक डूब जाएंगे, लेकिन इसके उलट बैंकों में सुधार हुआ। बैंक आज अच्छी स्थिति में हैं।
पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को लेकर भी कहा गया कि यह डूब जाएगा, लेकिन हुआ इसके उलट। एचएएल सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला सेक्टर बन गया है।
और पढ़ें – Lok Sabha Election 2024: पंजाब में सभी 13 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, AAP से नहीं होगा समझौता
यहां पर बता दें कि इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस (INDIA) ने केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मणिपुर में जारी नस्ली हिंसा पर अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इस पर मंगलवार से ही चर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के जवाब के साथ ही चर्चा ख़त्म हो जाएगी और इसके बाद वोटिंग होगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.