नई दिल्ली: आज से दिल्ली के राजपथ का नाम बदल गया है। अब राजपथ को कर्तव्य के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर दिल्ली नगर परिषद (NDMC) की ने आज एक विशेष बैठक बुलाई। जिसमें राजपथ नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। अब इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की पूरी सड़क और क्षेत्र कार्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था।
अभी पढ़ें – Anantnag Encounter: अनंतनाग में सेना का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया
दरअसल इंडिया गेट स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के एक हिस्से का उद्घाटन जल्द होने वाला है। सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी इस हफ्ते इसका औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार को इसकी कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं। तस्वीरों में यहां तैयार किया फव्वारा, लॉन बेहद आकर्षक लग रहा है।
यह एवेन्यू राजपथ का 1.8 किमी लंबा हिस्सा है और इंडिया गेट तथा विजय चौक के बीच इसके किनारे लगे लॉन भी हैं। केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बीते मंगलवार को इस निर्माणस्थल का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों संग काम की प्रगति की समीक्षा की थी।
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं कि सरकार स्थानों के नाम बदल रही है। इससे पहले भी कई जगहों के नाम सरकार ने बदल दिए हैं। मोदी सरकार के आते ही रेड कोर्स रोड का नाम बदल लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया था। कई रेलवे स्टेशनों के नाम भी ऐसे ही बदले जा चुके हैं। सरकार का तर्क है कि आजादी के 75 साल बाद गुलामी का कोई भी प्रतीक नहीं रहना चाहिए। सबकुछ न्यू इंडिया वाले विजन को ताकतवर करने वाला साबित होना चाहिए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
4 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
5 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
6 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
8 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
9 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
10 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
11 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
11 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
12 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines