'हम रखेंगे आपके परिवार का ख्याल...' अब कोर्ट में अकेला नहीं होगी जवान की फैमली

Indian Army Scheme:भारतीय सैनिकों के परिवार के लिए कानूनी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सैनिकों के परिवारों को अब कानूनी लड़ाई में कानूनी सहायता दी जाएगी। चलिए जानते हैं कि इस योजना की कुछ खास बातें…

Indian Army Scheme

NALSA वीर परिवार सहायता योजना 2025 (News24 GFX)

Indian Army Scheme: भारतीय सेना के जवान देश की रक्षा के लिए पूरे साल सरहदों पर तैनात रहते हैं। भारतीय सैनिक अपनी जान पर खेलकर देश की आन को बचाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक तरफ घर का बेटा सीमा पर लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ता है। ऐसे में सैनिकों के परिवारों के लिए कानूनी योजना शुरू की गई है, जिसका नाम NALSA वीर परिवार सहायता योजना 2025 है। इस योजना के तहत सेना के जवानों के परिवारों को अब अकेले कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। इस योजना के जरिए सैनिकों को ये संदेश है कि ‘आप देश की सेवा करें, हम आपके परिवार का ख्याल रखेंगे।’

विज्ञापन

श्रीनगर में योजना की शुरुआत

उन्हें कानूनी लड़ाई में कानूनी सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत उन्हें जागरूक करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। इस योजना के तहत भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल के सैनिकों के परिवारों को स्वतः कानूनी सहायता दी जाएगी। श्रीनगर में इस योजना की शुरुआत हो गई। इस योजना का उद्घाटन NALSA के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा किया गया।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित है योजना

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के अगले चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह सैनिकों के बलिदानों और परेशानियों को करीब से देखा। इस दौरान उन्हें ये एहसास हुआ कि कानूनी जगत को भी सैनिकों के परिवारों के लिए कुछ करना चाहिए। इसी नेक विचार से योजना की उत्पत्ति हुई। इस योजना को लेकर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि देश की सीमा पर जब एक जवान तैनात रहता है, तो उसे विश्वास होना चाहिए कि उसके परिवार के हक की रक्षा देश की न्यायपालिका करेगी।

विज्ञापन

कैसे होगा योजना का सैनिकों को लाभ?

इस योजना के तहत भारतीय सेना, BSF, CRPF, ITBP और बाकी अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिवारों को कानूनी मुद्दों में मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता दी जाएगी। इसमें संपत्ति विवाद, वित्तीय लेन-देन, पारिवारिक विवाद और फर्जी केस जैसे मामले शामिल हैं। अब ऐसे मामलों के लिए जवानों को कोर्ट में मौजूद होने की जरूरत नहीं होगी। देशभर में NALSA ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSA) के जरिए स्पेशल कैंप लगाने की योजना बनाई है। साथ ही हेल्पलाइन स्थापित करने का भी प्लान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ