महाराष्ट्र के नागपुर में लव ट्रायंगल के चलते एक सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है. दो सप्ताह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए 27 साल के कुख्यात बदमाश गौरव पंकज रगड़े की उसके ही साथी और गैंगस्टर गौरव रामभाऊ राउत ने चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी. मर्डर की वजह एक ही महिला के साथ दोनों का प्रेम संबंध होना बताई जा रही है.
जेल जाने के बाद दोस्त की प्रेमिका से बढ़ी नजदीकी
पुलिस के मुताबिक, गौरव रगड़े का मुंबई की रहने वाली एक युवती से पिछले दो साल से अफेयर था. रगड़े हत्या और डकैती समेत 9 मामलों में आरोपी था. जब गौरव जेल में बंद था, उसी दौरान यवतमाल निवासी दूसरे गैंगस्टर गौरव राउत की उस युवती से मुलाकात हुई. अपराध की दुनिया से दूर होने की कोशिश में उस युवती ने गौरव राउत के साथ मिलकर नरेंद्र नगर इलाके में क्लाउड किचन का काम शुरू किया और दोनों साथ रहने लगे. जेल से बाहर आने के बाद जब गौरव रगड़े को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह आगबबूला हो गया.
यह भी पढ़ें : बहू से खौफनाक बदला! कामवाली को 3 लाख की सुपारी देकर कराया मर्डर, बाथरूम में गिरने की बनाई झूठी कहानी
घर पर तोड़फोड़, फिर खूनी भिड़ंत
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर वह युवती, गौरव राउत के घर पर मौजूद थी, जहां दूसरे दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी. यह जानकारी मिलते ही गौरव रगड़े गुस्से में वहां पहुंच गया. दरवाजा बंद देख उसने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी. जान बचाने के लिए राउत और उसके साथी पिछले दरवाजे से भागे, लेकिन रगड़े ने उनका पीछा किया.
नरेंद्र नगर में सुंदरबन नाले के पास पुलिया पर दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसी दौरान गौरव रगड़े जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर पहुंचे राउत के साथी अभिषेक वासनिक और राउत ने रगड़े से ही चाकू छीनकर उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए और फरार हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रगड़े को मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें : प्रेमी की बीवी ने म्यूजिक सिस्टम पर पूरे मोहल्ले को सुनाई प्राइवेट ऑडियो, प्रेमिका ने दी जान
आरोपी को ऐसे पकड़ा
वारदात के वक्त पास में गश्त कर रहे अजनी थाने के पुलिसकर्मियों मनीष भालमे और नरेश सावनकर ने भीड़ का शोर सुना. कॉन्स्टेबल मनीष भालमे ने भाग रहे आरोपी गौरव राउत का करीब 1.5 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा किया और उसे दबोच लिया. आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
35 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
49 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines