Odisha minister Naba Das Shot: स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। जहां स्वास्थ्य मंत्री को एक निजी अस्पताल (अपोलो) में भर्ती कराया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नबा दास का हेल्थ अपडेट लिया। डॉक्टरों को उचित निर्देश देने के बाद सीएम नबा दास के परिनजों से मिले। उनके साथ बातचीत कर इलाज में हर मदद करने का आश्वासन दिया।
क्राइम ब्रांच को जांच करने का दिया निर्देश
इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच को स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारने की घटना को जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा था कि मैं हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सीएम पटनायक ने कहा कि मैंने क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
और पढ़िए – मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी बोले- लोकतंत्र हमारे रगों में है, भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रसी’ है
और पढ़िए – जिला प्रशासन का दावा- 20 जनवरी के बाद किसी मकान में दरार नहीं आई; स्थानीय लोगों ने दिया ये जवाब
गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई थी
बता दें कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के पास गोली मारी गई। गोली पुलिस के एएसआई गोपाल दास ने मारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंत्री अपनी कार से उतरे थे। अभी उकने समर्थक उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत ही कर रहे थे कि गोलियों की आवाज से भगदड़ मच गई। गोली मारने के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
7 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines