हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोवा जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, यहां 300 से ज्यादा होटल अवैध, कहीं आप न करें इनमें बुकिंग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Goa Hotels Registration: गोवा जाने वाले पर्यटकों के लिए एक जरूरी खबर है। यहां 300 से ज्यादा होटल ऐसे हैं जो दिखने में तो आलीशान हैं, लेकिन वे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर गोवा में 188 और दक्षिण गोवा में 113 होटलों को पर्यटन विभाग के साथ पंजीकरण नहीं कराने पर नोटिस जारी किया गया है।

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खांटे ने शुक्रवार को विधानसभा में ये जानकारी दी। दरअसल, विधानसभा में गोवा की मुख्य अर्थव्यवस्था पर्यटन को लेकर गरमागरम चर्चा हुई। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि विभाग ने TIME सॉफ्टवेयर पेश किया है जो होटलों से सभी डेटा प्राप्त करता है जो पर्यटकों की आमद, गोवा में उनके द्वारा बिताए गए समय, उनकी राष्ट्रीयता और अन्य को ट्रैक करने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – ₹20 में LPG और ₹15 में एक लीटर पेट्रोल? अफवाह फैलाने वाले यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई

विज्ञापन

विधायक ने उठाया था ऑनलाइन बुकिंग में धोखाधड़ी का मुद्दा

इस बीच, क्यूपेम विधायक अल्टोन डीकोस्टा ने होटलों के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी बुकिंग का मुद्दा उठाया और मांग की कि इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है और फर्जी वेबसाइटें बनाई जा रही हैं।

इसके अलावा फतोर्दा विधायक विजय सरदेसाई ने एक गेटेड समुदाय में कई इकाइयों के कारण राजस्व के नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने राजस्व हानि की निगरानी के लिए एक तंत्र स्थापित करने की संभावना पर सवाल उठाया।

विज्ञापन

मंत्री बोले- लिस्टेड होटलों को विभाग के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा

हालांकि, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खांटे ने कहा कि सभी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंटों और उनके साथ सूचीबद्ध होटलों को पर्यटन विभाग के साथ पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पांच ओटीए ने पंजीकरण कराया है, बाकी जिन्होंने नहीं किया है उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर गोवा में 188 और दक्षिण गोवा में 113 होटलों को पर्यटन विभाग के साथ पंजीकरण नहीं कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हमने उनके पानी और बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola