Suchana Seth Case New Update in Hindi : अपने 4 साल के बेटे की हत्या करने की आरोपी सूचना सेठ के पति वेंकट रमण ने शनिवार को गोवा पुलिस से कहा कि सूचना ने पिछले पांच रविवारों से उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया था। वह जांच के हिस्से के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने बेंगलुरु से कलंगुट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार सूचना सेठ ने कथित तौर पर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में स्थित सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे का दम घोट कर जान ले ली थी। इसके बाद 8 जनवरी को वह शव को एक बैग में रखकर टैक्सी से बेंगलुरु जा रही थी जब कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
अदालत ने दिया था बेटे से मिलने का अधिकार
जानकारी के अनुसार पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में वेंकट रमण ने कहा है कि सूचना से तलाक की कार्यवाही बेंगलुरु के एक फैमिली कोर्ट में चल रही थीं। रमण ने दावा किया कि अदालत ने उसे बच्चे से मिलने का अधिकार दिया था लेकिन पिछले 5 रविवारों से सूचना ऐसा नहीं होने दे रही थी।
जब यह घटना हुई थी उस समय रमण इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में थे। पुलिस के अनुसार सूचना सेठ ने अपने बच्चे की जान लेने के बाद अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। सूचना अपना अपराध स्वीकार कर चुकी है। बता दें कि सूचना सेठ बेंगलुरु में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी की सीईओ थी।
ये भी पढ़ें: कहां गए यूक्रेन को दिए गए 100 करोड़ डॉलर के अमेरिकी हथियार?
ये भी पढ़ें: कौन हैं विलियम लाई जिन्हें ताइवान की जनता ने चुना है नया राष्ट्रपति
ये भी पढ़ें: 750 करोड़ नेटवर्थ… कई कंपनियों के निदेशक, कौन हैं वीरेन मर्चेंट?
ये भी पढ़ें: उड़ान भरते ही टूटी विमान की खिड़की! कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
9 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines