इंद्रजीत सिंह, मुंबई: मुंबई के मुंबा देवी इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी का महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का नाम प्रकाश देवी बताया जा रहा है। मुंबई का मुंबा देवी परिसर वैसे तो वहां की मशहूर मुंबादेवी देवी के लिए मशहूर है लेकिन उसी इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने मारपीट और गाली गलौज से माहौल खराब हो गया।
अभी पढ़ें – FTII: एक महीने में दूसरी घटना, हॉस्टल में लटका मिला 25 वर्षीय छात्रा का शव
प्रकाश देवी इनका मुंबा देवी इलाके में एक मेडिकल की दुकान है जिसके सामने एडवरटाइजिंग के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी विनोद अरगिले और उनके साथियों द्वारा लकड़ी के खंभे लगाए जा रहे थे। ऐसा ही एक खंभा प्रकाश देवी इनके मेडिकल के सामने लगाया जा रहा था जिसका उन्होंने विरोध किया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
मारे थप्पड़
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुंबा देवी के विभाग प्रमुख विनोद अरगिले पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए साफ नजर आ रहे हैं। विनोद का गुस्सा सिर्फ यही तक नहीं रुका उन्होंने महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की। हालांकि वहां खड़े लोगों में से किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया और सब दर्शक बनकर देखते रहे।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की विनोद अरगिले ने उनके साथ मारपीट तो की ही लेकिन उनके साथ जो लोग थे उन्होंने भी उनसे गाली गलौज की। पीड़ित महिला की गलती सिर्फ इतनी ही थी कि उन्होंने अपने दुकान से हटाकर खंबा लगाने की गुहार उन लोगों से की थी।
तीन लोग हिरासत में
इस मामले में नागपाड़ा पुलिस ने विनोद अर्गिल, राजू अर्गले और सतीश लाड नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आईपीसी की आपराधिक धारा 7 की धारा 323,337,506 504,509 के तहत मामला दर्ज किया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
13 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
38 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines