मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट में सोती यात्री को टटोलने लगा शख्स, जब हद हुई पार तो महिला का दिखा 'दुर्गा अवतार'

Mumbai Guwahati IndiGo Flight, IndiGo Flight, Molestation in IndiGo Flight
विज्ञापन

Mumbai Guwahati IndiGo Flight Woman Passenger Molestation: मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में सवार एक शख्स को महिला सह-यात्री से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एयरलाइंस अधिकारियों ने उसे गुवाहाटी पुलिस के सुपुर्द किया है। महिला ने आरोप लगाया कि देर रात की फ्लाइट में जब केबिन की रोशनी कम हो गई तो आरोपी ने आर्मरेस्ट उठाया और उसे टटोला लगा।

दो महीने में चौथा मामला

घटना के बाद एयरलाइन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गुवाहाटी में पुलिस को सौंप दिया गया। बताया गया है कि इंडिगो की उड़ान 6ई-5319 रात करीब 9 बजे मुंबई से रवाना हुई और आधी रात के करीब गुवाहाटी पहुंची। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दो महीनों में फ्लाइट में यौन उत्पीड़न का यह चौथा मामला है।

Advertisment

रात होने पर सो गई थी महिला

जीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कहा कि वह फ्लाइट में कॉरिडोर वाली सीट पर बैठी थी। केबिन की रोशनी कम होने के बाद सो गई थी। झपकी आने से पहले उसने आर्मरेस्ट को नीचे कर लिया था, लेकिन जब वह उठी तो देखा कि आर्मरेस्ट ऊपर था और उसका पुरुष सह-यात्री उसके करीब झुका हुआ था।

आरोपी को पकड़ने के लिए महिला ने किया सोने का नाटक

उन्होंने कहा कि मुझे यह अजीब लगा, क्योंकि मुझे हाथ नीचे रखना याद था। आधी नींद में मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा, आर्मरेस्ट को फिर से नीचे रखा और सो गया। कुछ देर बाद जागने पर उसने पाया कि पुरुष यात्री का हाथ उसके ऊपर है, लेकिन उसकी आंखें बंद थीं, इसलिए उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद महिला अपनी आंखें आधी बंद करके सोने का नाटक करने लगी।

विज्ञापन

आखिरकार महिला ने उठाया कदम

महिला का आरोप है कि कुछ मिनटों बाद सह-यात्री उसे छेड़ने और गलत तरीके से छूने लगा। महिला ने कहा कि वह चीखना चाहती थी, लेकिन चिल्ला नहीं पाई, क्योंकि वह डर गई। कुछ देर बात आरोपी ने फिर से हाथ रखने की कोशिश की। इस पर महिला ने उसके हाथ को छिटकते हुए शोर मचा दिया। अपनी सीट की लाइटें चालू कीं और केबिन क्रू को बुलाया।

इंडिगो ने जारी किया बयान

उधर, इंडिगो ने एक बयान जारी कर दावा किया कि फ्लाइट आने के बाद आरोपी यात्री को गुवाहाटी में पुलिस को सौंप दिया गया, क्योंकि महिला यात्री ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। एयरलाइन ने उनकी सहायता की और कहा कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ