Babar commander Mir Baqi who demolished Ayodhya Ram temple: अयोध्या विवाद की कहानी जितनी पुरानी है उतनी ही रोचक भी है। मंदिर के बनने और टूटने के बीच की कई ऐसी बातें हैं जिन्हें लोग जानना चाहते हैं। भारत में बाबर के आने के बाद राम मंदिर तोड़ा गया था। बाबर के आदेश पर ही मीर बाकी ने राम मंदिर को तोड़ा था। वह मुगल बादशाह बाबर का कमांडर था। मीर बाकी बाबर के साथ भारत आया था। कहा जाता है कि उसने ही राम की जन्मस्थली पर बाबरी मस्जिद बनवाई थी। मीर बाकी ने सन 1528-29 में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया था।
राम मंदिर को बचाने के लिए आज से 500 साल पहले हंसवर स्टेट के राजा रणविजय सिंह ने मीर बाकी से युद्ध किया था। रणविजय सिंह की सेना बहुत छोटी थी और इस युद्ध में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके बाद राजा रणविजय सिंह की पत्नी महारानी जयाकुमारी ने मीर बाकी से लड़ाई लड़ी। इस युद्ध में उन्होंने मीर बाकी को मार गिराया। इसके बाद मुगलों ने महारानी पर आक्रमण कर दिया और युद्ध में उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: राम मंदिर की सबसे खास बात जो नहीं जानते होंगे आप, 10 सबसे बड़ी खासियत
बाबर को खुश करने के लिए तोड़ा राम मंदिर
मीर बाकी ने बाबर को खुश करने के लिए राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवा दी थी। मीर बाकी मूल रूप से ताशकंद का रहने वाला था जो अब उज्बेकिस्तान में है। कहा जाता है कि उस समय उसे अवध प्रंत का गवर्नर बनाया गया था। राम मंदिर की जगह पर उसने 1528-29 में बाबरी मस्जिद बनाई थी।
बाद में किसी बात को लेकर बाबर और मीर बाकी के संबंध खराब हो गए थे, जिससे बाबर ने उसे अपने दरबार से निकाल दिया था। मीर बाकी को शाघावाल, बाकी बेग और बाकी मिंगबाशी भी कहा जाता था लेकिन बाबरनामा में उसका नाम मीर ही बताया गया है।
ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण पर रोक नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
53 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
55 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines