MS Dhoni’s Ex Business Partner Arrested: दिग्गज बल्लेबाज-विकेटकीपर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि धोनी ने दिवाकर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। आरोप है कि मिहिर दिवाकर ने एक क्रिकेट अकादमी शुरू की थी और इसके लिए धोनी के नाम का गलत इस्तेमाल किया था।
धोनी ने यह शिकायत अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रांची जिला अदालत में की थी। मिहिर दिवाकर और सौम्य दास इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। दिवाकर को जयपुर पुलिस ने जयपुर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए धोनी के नाम का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में हिरासत में लिया है। बता दें कि एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2021 को आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ अपना संबंध खत्म कर लिया था।
नोएडा में हुई गिरफ्तारी, जयपुर भेजा गया
आरोप है कि इसके बाद भी दिवाकर ने भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमियों का संचालन और धोनी के नाम का इस्तेमाल करना जारी रखा था। उसने कथित तौर पर एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी और एमएस धोनी स्पोर्ट्स अकादमी जैसी अकादमियों के लिए फ्रेंचाइजी फीस भी ली थी। कुल मिलाकर उसने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया। दिवाकर को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था, जहां से उसे जयपुर भेजा गया।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी कैंपेन में बांटे गए नोट
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शशि थरूर पर मानहानि का केस
ये भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला को ECI ने क्यों भेजा नोटिस
संबंधित खबरें
क्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
7 mins agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
49 mins agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 hr ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
3 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
3 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
5 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines