MS Dhoni की तरह दिखने वाला चाणक्य का 3D मॉडल वायरल! जानिए क्या है सच?

Chanakya 3D model resembling MS Dhoni: फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि यह 3डी मॉडल 6 साल पुराना है। जिसे किसी युवक ने सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया था। नेटिजन्स ने अब इसे Dcode किया है। वायरल 3डी मॉडल का क्रिकेटर एम एस धोनी कनेक्शन होने का पता चला है।

MS Dhoni, Chanakya, Fact Check

वायरल 3डी इमेज

विज्ञापन

Chanakya 3D model resembling MS Dhoni: आए दिन इंटरनेट पर फेमस लोगों के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। कई बार यह फर्जी निकलते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर चाणक्य का एक 3D मॉडल वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी Magadha DS University ने इस 3D मॉडल को बनाया है। इस मॉडल के वायरल होने के पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे दिखने में क्रिकेटर एम एस धोनी की तरह होने के बारे में कमेंट किए।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया

नेटिजन्स ने इस मॉडल को जमकर शेयर किया। इस बीच किसी ने कहा कि ये धोनी का ही पुराना 3डी मॉडल है। जब इसका Fact Check किया गया तो पता चला कि यह तो 6 साल पुराना मॉडल है। जिसे किसी सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर अंकुर खत्री ने बनाया था और अपनी वेबसाइट पर भी शेयर किया था। उन्होंने उस समय यह बताया था वह धोनी से संबंधित किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने यह 3डी इमेज बनाया है।

नेटिजन्स ने किया Dcode 

इसके अलावा बिहार मगध यूनिवर्सिटी ने इस तरह के किसी मॉडल को बनाने या सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात से इनकार किया है। जब Magadha DS University की डिटेल पता की गई तो सामने आया कि इस नाम से कोई यूनिवर्सिटी ही नहीं है। नेटिजन्स ने इसे ‘Magadha DS = MDS = Mahender Dhoni Singh’ के नाम से Dcode किया है। यानि यह एमएस धोनी की ही पुराना 3डी मॉडल है, जिसे किसी ने फिर से शेयर कर चाणक्य का मॉडल बता दिया। ऐसा क्यों किया गया फिलहाल यह पता नहीं चला है।

विज्ञापन

किसी टूल से बनाया गया

बता दें सोशल मीडिया पर यह 3डी मॉडल @jerxn_ यूजर नेम से 10 मार्च को शेयर किया गया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। फैक्ट चेक में पता चला है कि यह मॉडल ZBrush से बनाया गया है, जो एक डिजिटल sculpting tool है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ