Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी कैंपेन में बांटे गए नोट, आचार संहिता तार-तार

Congress’ Manickam Tagore Cash Distribution: तमिलनाडु की विरुधुनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मणिकम टैगोर मुश्किल में फंस सकते हैं। उनके एक चुनावी कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लोगों को नोट बांटे जाने की बात सामने आई है। बता दें कि इस समय देश में आदर्श आचार संहिता लागू है जिसके तहत कैश आदि बांटने पर प्रतिबंध होता है।

Congress Candidate Manickam Tagore

तमिलनाडु की विरुधनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मणिकम टैगोर

विज्ञापन

Cash Distributed During Congress Candidate Campaign : आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)) को लेकर कांग्रेस के एक प्रत्याशी की ओर से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का मामला सामने आया है। ये उम्मीदवार हैं मणिकम टैगोर (Manickam Tagore) जो तमिलनाडु की विरुधुनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि मणिकम के एक कार्यक्रम के दौरान नोट बांटे गए।

विज्ञापन

बीते बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इस क्लिप में मणिकम टैगोर के एक कार्यक्रम के दौरान इसमें शामिल हुए लोगों को कथित तौर पर नोट वितरित करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक बीके अरविंद ने इस वीडियो क्लिप के सही होने की पुष्टि की है। यह वीडियो मदुरै के एक कार्यक्रम का है। बता दें कि बुधवार को मणिकम टैगोर ने मदुरै में चुनाव प्रचार अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया था।

मदुरै में कार्यक्रम के दौरान टैगोर ने कांग्रेस की न्याय यात्रा और मेनिफेस्टो की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि लोगों के बीच बहुत उत्साह है। हमारा मेनिफेस्टो जनता के बारे में बात करता है। लोग हमारी न्याय यात्रा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमिलनाडु यात्रा को लेकर टैगोर ने कहा था कि प्रदेश की जनता पूरी तरह से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ है। प्रधानमंत्री कितनी भी बार हमारे राज्य का दौरा कर लें, तमिल उन्हें स्वीकार नहीं करने वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ