---विज्ञापन---

देश angle-right

तबाही मचाने आ रहा मानसून! राजस्थान में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें देश का कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam : देश में कहीं भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है तो कहीं बारिश हो रही है। केरल में दस्तक देने के बाद अब मानसून तबाही मचाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

Monsoon Latest Update : देश में भीषण गर्मी के बाद मानसून भी तबाही मचाने आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे, जिससे लोगों को लू और हीटवेव से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि देश का कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश भागों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर से आगे बढ़ गया है। अगले 3-4 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली NCR में आज भी चलेंगी तेज हवाएं, बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

---विज्ञापन---

उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के आसार 

उत्तर-पश्चिम भारत में आज तेज आंधी के साथ जमकर बादल बरसने के आसार हैं। महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में कल भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

जानें राजस्थान का कैसा है मौसम

राजस्थान के जयपुर के अधिकांश हिस्सों में धूलभरा वातावरण देखने को मिला। देर रात आए आंधी के बाद शहर के वातावरण में छाई धूल के कारण मौसम में बदलाव महसूस किया गया। पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में आज भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से मर रहे लोग, अबतक 211 की मौत, 72 घंटे में लू ने निगलीं 99 जिंदगियां

---विज्ञापन---

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी भारत एवं उत्तर प्रदेश में हीटवेव और महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में आज हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव चलने के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 8 से 10 जून के बीच भीषण गर्मी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 07, 2024 07:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola