पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, कई जिलों में बारिश शुरू, सामने आया Video

IMD Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान तेजी से आ रहा है। भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल तट के लिए रेमल तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। आईएमडी ने समुद्री तट के आसपास रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

cyclone Remal

Cyclone Remal ने पश्चिम बंगाल में दी दस्तक।

Cyclone Remal : देश में बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगा है। पश्चिम बंगाल में रेमल का कहर जारी है। कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश भी शुरू हो गई है। इसे लेकर वीडियो सामने आया है। आईएमडी ने लोगों और मछुआरों को समुद्री तट के पास नहीं जाने की सलाह दी है। कई राज्यों में भी चक्रवाती तूफान का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।

आईएमडी ने बताया कि चक्रवाती तूफान 100 से 120 घंटे की स्पीड से पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा। इस दौरान समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी, जिससे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों के निचले क्षेत्र डूब सकते हैं। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने बैठक की और चक्रवाती तूफान से निपटने पर चर्चा की। NDRF की 12 टीमों के साथ अतिरिक्त पांच टीमें तैनात की गई हैं। इंडियन आर्मी, नेवी और तटरक्षक बल के जवानों को भी बचाव और राहत कार्य के लिए लगाया गया है।

बंगाल के कई जिलों में हो रही बारिश

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘रेमल’ अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और आज आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच से चक्रवाती तूफान गुजर जाएगा। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, दक्षिण 24 परगना में इस वक्त आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे तक बंद रहेंगी हवाई उड़ानें

चक्रवाती तूफान के कहर को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे से लेकर 27 मई को सुबह 9 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर हवाई उड़नों का परिचालन बंद रहेगा। इसे लेकर कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभि ने यह जानकारी दी थी।

इन राज्यों में होगी बारिश

उत्तरी ओडिशा के तटीय जिले बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है। मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से भारी वर्षा होने के आसार हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को जमकर बादल बरसेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ