संसद में आज एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार-विपक्ष दोनों तैयार, प्रस्तावित विधेयक में 93 बदलावों का सुझाव

Anti Paper Leak Bill: केंद्र सरकार ने एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश कर दिया है, लेकिन बीते दिन विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं हुआ और सत्र की कार्यवाही स्थगित हो गई. लेकिन देरशाम तक पक्ष और विपक्ष का गतिरोध खत्म हो गया, जिसके बाद आज बिल पर चर्चा हो सकती है.

lok sabha session

20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में आज 8 दिन बाद आराम से काम होगा.

मानसून सत्र के 9वें दिन आज लोकसभा सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी. इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों तैयार हैं. NDA ने जहां बिल पर चर्चा के लिए अपनी युवा ब्रिगेड तैयार की है, वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है. लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर विपक्ष की तरफ से प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बोल सकते हैं. विपक्ष ने एंटी पेपर लीक बिल में 93 बदलाव सुझाए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के हंगामे के बीच पेश किया गया बिल

बता दें कि संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया. वहीं दूसरे हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी लोकसभा में विपक्ष ने खूब हंगामा किया. हालांकि हंगामे के बीच लोकसभा में केंद्र सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ बिल को पेश तो कर दिया, लेकिन दोनों सदनों में उस पर कोई चर्चा और कामकाज नहीं हो पाया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्र आंदोलन खत्म होने के बाद सोमवार को संसद चलने की उम्मीद थी. लेकिन विपक्ष ने हंगामा किया.

गृह मंत्री के जवाब के लिए विपक्ष का हंगामा

विपक्ष की मांग है कि दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष के सवालों का गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें. रविवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. सोमवार को बिहार पुलिस पर छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष और ज्यादा हमलावर हो गया. इसलिए बीते दिन विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया.

विज्ञापन

तीन बार स्थगित हुए लोकसभा और राज्यसभा

बता दें कि बीते दिन सोमवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई और विपक्ष ने हंगामा किर दिया तो सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया. इसके बाद 12 बजे सदन शुरू हेते ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पेश कर दिया. लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. स्पीकर ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष को गतिरोध खत्म करके बिल पर चर्चा करने के लिए 5 बजे तक समय देकर कार्यवाही स्थगित कर दी.

विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर के दखल के बाद गतिरोध खत्म

5 तक भी विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा और सदन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. अब सूत्रों के अनुसार, देरशाम पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म हो गया और आज बिल पर दोनों चर्चा करेंगे. आज बिल पर 6 से 10 घंटे तक चर्चा हो सकती है. लोकसभा स्पीकर के बीच में आने के बाद गतिरोध खत्म हुआ और मंगलवार से संसद का कामकाज चलाने के लिए सहमत हुए. आज सदन से पहले पक्ष और विपक्ष दोनों बैठक करके चर्चा के लिए रणनीति बनाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ