Monsoon Latest Update : दिल्ली और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को कैद कर रखा है। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत 70 किलोमीटर की स्पीड से तूफान आएगा। कई राज्यों में गरज के साथ जमकर बादल बरसेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
कोलकाता राडार से पता चला है कि एक तूफानी रेखा पश्चिम गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (GWB) से उत्तर ओडिशा से सटे पूर्वी गंगा तटीय पश्चिम बंगाल (GWB) की ओर बढ़ रही है। इसके तहत पश्चिम बंगाल में 60-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। साथ ही राज्य में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के लिए अलर्ट, भीषण गर्मी पड़ने के आसार, UP में पारा 46 पार, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
2-3 दिनों में जमकर बरसेंगे बादल
मौसम आज तूफानी रहेगा। कहीं आंधी चलेगी तो कहीं जमकर बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रात के समय तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल में अगले दो-तीन दिनों में आंधी के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
इन राज्यों में होगी बारिश
उत्तरी अंडमान और लक्षद्वीप द्वीप समूह में भी बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी गोवा, तेलंगाना, दक्षिण रायलसीमा में बिजली गिरने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से मर रहे लोग, अबतक 211 की मौत, 72 घंटे में लू ने निगलीं 99 जिंदगियां
मुंबई में प्री मानसून की एंट्री
मुंबई में प्री मानसून आ गया है, जहां जमकर बारिश हो रही है। ऐसे तो मुंबई में 20 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस बार समय से पहले बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines