Monsoon Alert: दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री कब? किन शहरों में बारिश जारी, कहां बाढ़ के हालात

Monsoon 2025: देश में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। कई राज्यों में बारिश हो रही है। मगर अब भी दिल्ली-नोएडा में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, अन्य उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो चुकी है।

SOURCE- NEWS 24

Monsoon 2025: उत्तर भारत में इस हफ्ते कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं, इसलिए अलर्ट भी जारी किया गया है। IMD ने 22 से 28 तारीख तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि, कुछ राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। 24 जून को राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। दिल्ली के अधिकांश हिस्से में इस दिन बारिश होने की संभावना है। जानिए कब कहा होगी बारिश?

विज्ञापन

सूरत में बारिश

आज सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच सूरत में करीब 5 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, सड़कें पानी में डूब गईं और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही गुजरात के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन

राजस्थान में रेड अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में भी अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, आज यहां के कई इलाकों में हल्की तो कहीं बहुत ज्यादा बारिश हुई थी। कोटा संभाग, कोटा बूंदी, झालावाड़ा, बारा और जयपुर में बारिश हुई है। 24 से 25 जून को ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में कब होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, 24 जून को मानसून पहुंच सकता है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिजली और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भारी बारिश का अनुमान है। तूफानी हवाओं के साथ-साथ बारिश होगी। यहां 30-40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

और कहां होगी बारिश?

भारत के पूर्वी राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और कई उत्तरी राज्यों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश में IMD का लेटेस्ट अपडेट बताते हैं कि यहां लगातार बारिश होगी। पश्चिम मध्य प्रदेश के गुना और ग्वालियर जिले में बारिश हो सकती है। वहीं, रांची और मैंगलोर में भी मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ