---विज्ञापन---

देश angle-right

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, डायवर्ट किया गया विमान

बर्मिंघम से नई दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-114 में बम की धमकी मिली, जिसके बाद इसे सऊदी अरब के रियाद की ओर मोड़ दिया गया। हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से लैंड हो गया और यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

---खबर नीचे जारी है---

एअर इंडिया के एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बर्मिंघम से नई दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-114 में बम की धमकी मिली, जिसके बाद इसे सऊदी अरब के रियाद की ओर मोड़ दिया गया।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “21 जून को बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या एआई114 को बम की धमकी मिली, जिसके बाद इसे रियाद की ओर मोड़ दिया गया।” उन्होंने बताया कि रियाद में इसे सुरक्षित रूप से उतारा गया और सुरक्षा जांच पूरी की गई।

---खबर नीचे जारी है---

एयर लाइन की तरफ से बताया कि सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और उन्हें होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।”

इंडिगो की फ्लाइट में आई थी समस्या

इसी बीच शुक्रवार को इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से रद्द कर दी गई। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान की समस्या पता पहले ही चल गया था और सुरक्षा एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार दिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट बेंगलुरु में उतरी

इसके साथ ही गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को चेन्नई में लैंड करना पड़ा, जिसमें 168 यात्री सवार थे। कैप्टन ने कम ईंधन का हवाला देते हुए ‘मेडे’ कॉल जारी किया था। विमान ने चेन्नई में उतरने का प्रयास किया था, लेकिन लैंडिंग हो नहीं पाई थी। इसके बाद विमान को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में व्यापारी को मिला 70 तोला सोना, मलबे में मिले ये सामान

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से हड़कंप

अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान के बाद से लगातार सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं और विमानों के रखरखाव और उनके मेंटेनेंस को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। अहमदाबाद में 241 यात्रियों की जान गई थी। इस विमान हादसे की जांच चल रही है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 22, 2025 07:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola