Video: दे थप्पड़...दे कंटाप...दे झापड़...प्रेमी जोड़े ने नदी में छलांग लगाई, मछुआरों ने जान बचाकर पीटा

Couple Suicide Attempt Video Viral: उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़ा गोमती नदी में कूद गया, लेकिन मछुआरों ने बचाया और युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

UP Couple Suicide Attempt

मछुआरों ने युवक और युवती दोनों को नदी से निकाल लिया।

Couple Saved From Gomti River Video Viral: प्रेमी-प्रेमिका के सुसाइड करने, उनकी जान बचाए जाने और जान बचाने वालों द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की है और प्रेमी-प्रेमिका ने गोलाघाट पुल से गोमती नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन मछुआरों ने दोनों को बचा लिया। इतना ही नहीं मछुआरों ने युवक को नदी से निकालने के बाद थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। वहीं मामले का वीडियो बना रहे लोगों ने युवक को और थप्पड़ मारने के लिए मछुआरों को उकसाया। उन्होंने कहा कि 4-5 थप्पड़ उनकी तरफ से भी युवक को मारे जाएं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

विज्ञापन

मछुआरों ने दोनों को छलांग लगाते देखा

मछुआरों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती ने गोलाघाट पुल में छलांग लगाई तो उन्होंने देख लिया था। दोनों के कूदते ही वे भी नदी में कूद गए थे। उन्होंने मिलकर दोनों को बचा लिया। जो मछुआरा युवक को निकालकर लाया, उसने किनारे पर आते ही युवक को थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो बना रहे युवक बोले कि उसे और थप्पड़ मारे जाएं। मछुआरों ने प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की और दोनों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने सुसाइड अटेम्पट का केस दर्ज किया। साथ ही युवक और युवती को चेतावनी दी कि वे दोबारा ऐसा कदम उठाने की कोशिश न करें।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या देखने को मिलेगा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी से निकालकर एक युवक को घसीटते हुए किनारे पर लाता है। फिर वह उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारता है। वीडियो बना रहे युवक चिल्लाने लगते हैं। दूसरी ओर कुछ युवक लड़की को किनारे पर लाते हैं। वे उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ