बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक्शन मोड में आ गया है. मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने और आयकर चोरी के शक में बड़ी कार्रवाई की है. इससे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर कई बड़े सेलेब्स हैं, जिसमें मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, मशहूर फिल्म प्रोड्यूयर वासु भगनानी और मशहूर प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज शामिल हैं.
दिशा सालियान के पिता की सुरक्षा को लेकर वकील ने उठाई आवाज, PM मोदी को लिखा पत्र
आयकर टीमों ने 12 ठिकानों पर मारा छापा
मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज रकुलप्रीत सिंह, वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. IT सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर पैसे को विदेशों में भेजने के इनपुट मिल रहे थे. जांच एजेंसियों को शक है कि बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी हुई है और वित्तीय अनियमितताएं भी की गई हैं. इसलिए दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ली गई है.
जांच पूरी होने के बाद हो सकते बड़े खुलासे
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे कर सकता है. रकुलप्रीत सिंह हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं. वहीं वासु भगनानी ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बॉलीवुड फिल्में बना चुके जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं. पैनोरमा स्टूडियोज एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू के साथ ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाला एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस है. इनके खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई होने से हड़कंप मच गया है.
कौन थीं निधि तिवारी? 30 साल की उम्र में की आत्महत्या; सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
वासु भगनानी की बहू हैं एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह
रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं और वासु भगनानी की बहू हैं, उनके बेटे जैकी भगनानी की पत्नी हैं. रकुलप्रीत ने साल 2009 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक्टिंग करियर शुरू किया था. साउथ इंडस्ट्री में नाम पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की. रकुलप्रीत ने ‘दे दे प्यार दे’, ‘डॉक्टर जी’, ‘पति पत्नी और वो दो’ मूवीज में शानदार अभिनय करके अपने हुनर का लोहा मनवाया है. वहीं अब वे साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाली हैं.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
6 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
7 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
8 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
11 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
12 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
14 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines