Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी ने 30 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है. सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाली मशहूर इंफ्लुएंसर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना के दौरान निधि एक युवक से बात कर रही थी. वहीं फोन पर बात करते हुए ही निधि ने ये कदम उठा लिया. फोन पर बात कर रहे युवक ने निधि तिवारी की मां को कॉल किया और उन्हें घटना के बारे में बताया. वहीं जब तक निधि की मां कमरे में पहुंची, तब तक निधि इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं. परिवार के सदस्यों ने मोरवा थाना में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा दी है. वहीं निधि के फॉलोअर्स को जब इस बारे में पता चला तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि निधि इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई हैं.
फोन पर शख्स से कर रही थीं बात
सुसाइड करने से पहले निधि तिवारी पंजाब के रहने वाले एनसीएल की एक कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर सोनू सिंह से फोन पर बात कर रही थीं. फोन पर बात करते हुए निधि नाराज हो गईं और उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया. वहीं फोन पर बात कर रहे सोनू ने निधि की मां को कॉल किया और उन्हें कहा कि आंटी जल्दी ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है. इसके बाद तुरंत निधि की मां ऊपरी मंजिल पर पहुंची, लेकिन निधि के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. वहीं इसके बाद निधि की मां ने अपने दामाद को कॉल कर बुलाया और दामाद ने निधि का दरवाजा खोला. लेकिन तब तक निधि की जान जा चुकी थी.
परिजनों ने खोला बंद कमरे का दरवाजा
निधि तिवारी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर सीलिंग फैन से आत्महत्या की है. जब परिजनों ने निधि के कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें नीचे उतारा गया और तुरंत ही उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई. वहीं इस खबर से निधि के फॉलोअर्स को भी तगड़ा झटका लगा है. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि निधि तिवारी इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा सकती हैं.
कौन थीं निधि तिवारी?
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं. फेसबुक पर निधि के 9 लाख फॉलोअर्स थे और इंस्टाग्राम पर 7 लाख थे. वहीं निधि तिवारी ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीत चुकी थीं. सोशल मीडिया पर निधि डांस वीडियोज शेयर करती थीं. वहीं निधि के वीडियोज पर लाखों व्यूज भी आते हैं. अब निधि की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी है और निधि के मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. निधि के फोन कॉल्स भी खंगाले जा रहे हैं. हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है.6