दिशा सालियान का निधन 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में मौजूद एक इमारत से गिरकर हुई थी. निधन से पहले वो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रह चुकी थी. हाल ही में दिशा सालियान का केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, जब से दिशा का केस सीबीआई के पास आया है. इस केस से जुड़े नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं.
इसी बीच दिशा सालियन केस को हैंडल कर रहे वकील ने बताया है कि दिशा के पिता को धमकियां दी जा रही है. वहीं वकील ने सतीश सालियान की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है.
वकील ने मांगी सुरक्षा?
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, दिशा सालियान केस के वकील निलेश ओझा ने कहा कि दिशा के पिता सतीश सालियन, समीर वानखेड़े, आशुतोष पाठक और मुझे (वकील) को शिवसेना (UBT) नेताओं से धमकियां दी जा रही है. इस लिए हम सभी अपनी सुरक्षा की मांग करते हैं. इतना ही नहीं वकील ओझा ने यह भी साफ किया है कि उन्होंने इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के साथ देश के मुख्य न्यायाधीश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भी लिखा है.
दिशा सालियान केस के वकील निलेश ओझा ने आदित्य ठाकरे की वाई प्लस सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह मामला सामने लाया है उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जबकि इन्हें धमकियां भी मिल रही है. जब की सीबीआई ने FIR रजिस्टर किया था, तब ही तुरंत एक चिट्ठी लिखकर चार लोगों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की थी.
दिशा के वकील निलेश ओझा ने लिखी चिट्ठी
वकील निलेश ओझा ने गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स ब्यूरो के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए चिट्ठी में लिखा है कि आदित्य ठाकरे ड्रग्स जैसे कारोबार में शामिल किए गए हैं, इतना ही नहीं उनके खिलाफ गैंगरेप, मर्डर के साथ-साथ और कई तरह के मामले को दबाने की कोशिश को लेकर भी FIR दर्ज की गई है.
निलेश ओझा ने संजय राउत पर लगाया गंभीर आरोप
दिवंगत दिशा सालियान के वकील निलेश ओझा ने कहा कि हमने शुरुआती सारे सबूत दिए हैं लेकिन आरोपी को अब भी पुलिस की ओर से ‘Y-प्लस’ की सुरक्षा मिली हुई है. वहीं इस मामले को जिन लोगों ने सामने लाया है और यह मामला सामने आने के बाद उन्हें संजय राउत जैसे लोगों धमकियां मिल रही हैं. उन लोगों को पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं मिली है.