Hyderabad Woman dies after eating momos: हैदराबाद में मोमोज खाना लोगों के लिए आफत बन गया। यहां बंजारा हिल्स के नंदीनगर में सड़क किनारे एक फूड स्टॉल पर मोमोज खाने के बाद लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। बीमार होने के बाद एक महिला की मौत हो गई है और करीब 20 से ज्यादा लोग बीमार हैं।
पुलिस ने फूड स्टॉल मालिक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को लोगों ने मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। सोमवार को महिला की मौत के बाद लोगों ने इस बारे में बंजारा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फूड स्टॉल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस बारे में स्थानीय सिविक एजेंसियों को सूचना दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर क्यों गए थे पीएम मोदी? रिटायरमेंट से पहले CJI ने बता दी वजह
बीमार लोगों में दिखे ये लक्षण
पुलिस के अनुसार अस्पताल पहुंचे लोगों ने पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। महिला के मरने के बाद डॉक्टरों ने उसके पेट से सैंपल लिए हैं, जांच के बाद लोगों के बीमार होने का स्पष्ट कारण पता चलेगा। पुलिस के अनुसार महिला के परिजनों का बयान लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मोमोज के सैंपल लिए गए
पुलिस के अनुसार जिस फूड स्टॉल से मोमोज खाए गए तो वहां से भी सैंपल उठाए गए हैं। इस बारे में सिविक एजेंसियों को जांच करने और अन्य फूड स्टॉल की निगरानी करने का आग्रह किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: अनिल देशमुख के बेटे को मिला टिकट, शरद गुट की NCP की एक और लिस्ट जारी, देखें पूरी List
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
43 mins agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
2 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
5 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
7 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines