चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर क्यों गए थे पीएम मोदी? रिटायरमेंट से पहले CJI ने बता दी वजह

Chief Justice Speaks On PM’s Ganesh Puja Visit Row: चीफ जस्टिस ने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था काफी परिपक्व है। इन बैठकों के दौरान राजनेता कभी भी कोर्ट में किसी लंबित मामले के बारे में नहीं पूछते हैं।

Chief Justice DY Chandrachud

DY Chandrachud

विज्ञापन

Chief Justice Speaks On PM’s Ganesh Puja Visit Row: देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गणेश पूजा में अपने घर पीएम नरेंद्र मोदी के आने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बता दें 10 नवंबर को CJI रिटायर हो रहे हैं, इससे पहले उन्होंने राजनेताओं के जजों से मिलने पर बेबाकी से अपनी राय रखी है। मीडिया को दिए बयान में चीफ जस्टिस ने स्पष्ट कहा कि ऐसी बैठकों में कभी भी न्यायिक मामलों पर चर्चा नहीं होती है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के लिए नियमित बैठकें आयोजित करना एक परंपरा है। इन बैठकों में न्यायालय भवनों, जिलों में न्यायाधीशों के लिए नए आवासों की आवश्यकता आदि मुद्दों पर चर्चा होती है।

विज्ञापन

चीफ जस्टिस जाते हैं मुख्यमंत्री के घर

चीफ जस्टिस ने कहा कि वे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहां वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के घर जाते थे और मुख्यमंत्री भी उनके घर आते थे। उनका कहना था कि इन मुलाकातों में अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा तय होती थी, मसलन राज्य में 10 प्रोजेक्ट चल रहे हैं तो उनमें इंफ्रास्ट्रक्चर क्या है? बजट क्या है? चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री इन प्रोजेक्ट की प्राथमिकताएं बताते थे।

विज्ञापन

कोर्ट में किसी लंबित मामले के बारे में चर्चा नहीं होती

चीफ जस्टिस ने साफ कहा कि राजनीतिक व्यवस्था काफी परिपक्व है। इन बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री कभी भी किसी लंबित मामले के बारे में नहीं पूछते या बात करते हैं। इसके अलावा 15 अगस्त, 26 जनवरी, शादी, श्रद्धांजलि सभा आदि के दौरान मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश एक-दूसरे से मिलते हैं, इससे न्यायिक कार्य पर कोई असर नहीं पड़ता। लोग पूछते हैं कि क्या सौदे हो रहे हैं। जबकि ये मुलाकातें एक मजबूत संवाद का हिस्सा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ