पहलगाम हमले पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है। मोहन भागवत ने सोमवार को मुंबई में आयोजित पंडित दीनानाथ मंगेशकर की 83वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर बयान दिया। संघ प्रमुख ने कहा कि यह लड़ाई धर्म और अधर्म की है। जिन लोगों को मारा गया, उनसे पहले उनका धर्म पूछा गया। हिंदू ऐसा कभी भी नहीं करेगा क्योंकि वह धैर्यवान है। उन्होंने देश के लोगों से आह्वान किया कि भारत को सशक्त बनाना चाहिए ताकि ऐसे असूरों का नाश हो सके।
कट्टरपंथी लोगों ने धर्म पूछकर मारा
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अभी जो लड़ाई चल रही है, वह संप्रदायों और धर्मों के बीच नहीं है। इसका आधार संप्रदाय और धर्म है, बल्कि यह लड़ाई ‘धर्म’ और ‘अधर्म’ के बीच है। हमारे सैनिकों या हमारे लोगों ने कभी किसी को उसका धर्म पूछकर नहीं मारा। जो कट्टरपंथी लोगों ने लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा, हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे। इसलिए देश को मजबूत होना चाहिए। हर कोई दुखी है, हमारे दिलों में गुस्सा है जैसा कि होना चाहिए, क्योंकि राक्षसों को नष्ट करने के लिए अपार शक्ति की आवश्यकता होती है। लेकिन कुछ लोग यह समझने के लिए तैयार नहीं हैं, और उनमें अब किसी भी तरह का बदलाव नहीं हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः कौन सा पाकिस्तानी वीजा भारत में मान्य, किन-किन लोगों को 48 घंटे में छोड़ना होगा देश?
दुष्ट लोगों का सफाया होना चाहिए
रावण भगवान शिव का भक्त था, वेदों को जानता था, उसके पास वह सब कुछ था जो एक अच्छा इंसान बनने के लिए चाहिए, लेकिन उसने जो मन और बुद्धि अपनाई थी, वह बदलने को तैयार नहीं थी। रावण तब तक नहीं बदलता जब तक वह मर नहीं जाता और उसका पुनर्जन्म नहीं होता। इसलिए राम ने उसे बदलने के लिए रावण को मार डाला। दुष्ट लोगों का सफाया होना चाहिए, यही अपेक्षा है। यह अपेक्षा पूरी होगी।
घृणा और शत्रुता हमारे स्वभाव में नहीं
संघ प्रमुख ने आगे कहा कि ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए समाज के भीतर एकता जरूरी है। अगर हम एकजुट हैं तो हमें बुरी नीयत से देखने की हिम्मत नहीं करेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंख फोड़ दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घृणा और शत्रुता हमारे स्वभाव में नहीं है लेकिन चुपचाप सहना हमारा स्वभाव नहीं है। एक अहिंसक को मजबूत भी होना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद ‘आक्रमण’, भारतीय वायुसेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines