प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने आपातकाल पर एक प्रस्ताव पास किया है। इसके अलावा 3 बड़े फैसले भी लिए गए हैं। इस दौरान आपातकाल के दौरान लड़ने वाले योद्धाओं का भी सम्मान किया गया है। मोदी सरकार की कैबिनेट ने पुणे मेट्रो लाइन 2 का विस्तार किया गया है। इस योजना के लिए 3626 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। झरिया कोलफील्ड- पुनर्वास के लिए संशोधित मास्टरप्लान को भी मंजूरी दी गई है। इस योजना को पूरा करने में 5940 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसे बनाने में 111.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया
बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आपातकाल के दौरान बलिदान देने वाले लोगों को याद किया गया। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर उनके प्रति श्रद्धांजलि के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान 1975 में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की गई। सूत्रों से पता चला है कि बैठक के दौरान आपातकाल पर भी एक प्रस्ताव पास किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आपातकाल के दौरान ‘लोकतंत्र की हत्या’ हुई थी। इसके बाद 3 बड़े फैसले लिए गए हैं। जिस पर मंत्रिमंडल की सहमति के बाद मुहर लगा दी गई।
कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बनाया बंधक
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ”आपातकाल के लोकतंत्र की हत्या की गई थी। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आपातकाल के दौरान संविधान के निहित मूल्यों को दरकिनार किया गया था। लोगों के मौलिक अधिकारों को हनन किया गया। प्रेस की स्वतंत्रता को कब्जे में लिया गया और उसकी आवाज को दबाया गया। बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे उस समय सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
22 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines