निर्मला सीतारमण समेत रिपीट हुईं दो महिला मंत्री, जानें किस महिला मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

Women Ministers In Modi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में इस बार सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को पिछली बार की तरह इस बार भी वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी कैबिनेट में सभी महिलाओं को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं।

Modi Mahila Mantri Cabinet 3.0

मोदी कैबिनेट में महिला मंत्री।

Modi 3.0 Cabinet Latest Update: पीएम मोदी की एनडीए सरकार ने अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। कैबिनेट में इस बार सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। जिनको विभाग सौंपे गए हैं। पिछली बार वित्त मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण पर फिर पीएम मोदी ने भरोसा जताया है। इस बार भी उनको वित्त मंत्री का पद दिया गया है। जानिए किस महिला मंत्री को मिला कौन सा विभाग…

विज्ञापन
नंबर  नाम  विभाग
1. निर्मला सीतारमण  वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट मामले
2.  अन्नपूर्णा देवी  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
3.   अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (राज्य मंत्री)
4.  शोभा करंदलाजे  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, श्रम और रोजगार मंत्रालय (राज्य मंत्री)
5.  नीमुबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (राज्य मंत्री)
6.  सावित्री ठाकुर  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री)
7.  रक्षा खडसे  युवा मामले और खेल मंत्रालय (राज्य मंत्री)

मोदी के साथ 72 मंत्रियों ने ली थी शपथ

पीएम मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करने का गौरव हासिल करने वाले दूसरे शख्स हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के पास था। इस रिकॉर्ड में अब मोदी भी साझी हो गए हैं। मोदी के साथ 72 मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली थी। जिनमें 7 महिलाओं को शामिल किया गया था। जिनको आज विभाग अलॉट किए गए हैं।

विज्ञापन

इस बार बीजेपी की ओर से 25 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, एनडीए के सहयोगी दलों को 5 पद दिए गए हैं। स्वतंत्र प्रभार के 5 सांसदों को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। जिसमें 3 मंत्री बीजेपी के हैं। वहीं, जयंत चौधरी को आरएलडी, प्रताप राव जाधव को शिवसेना शिंदे गुट से शामिल किया गया है। मोदी कैबिनेट में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी पिछली बार की तरह अमित शाह को सौंपी गई है। विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है। नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ