5 Big Challenges in Modi 3.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल ने आज से अपना चार्ज संभाल लिया है। पीएम मोदी समेत सभी 71 मंत्री अपने काम पर लग गए हैं। मंत्रिमंडल की लिस्ट आने के बाद सभी की नजर सीसीएस (Cabinet Committee on Security) पर थी। पीएम मोदी खुद सीसीएस के अध्यक्ष बने हैं तो वित्त, विदेश, रक्षा और गृह मंत्रालय जैसे चारों अहम मंत्रालय भी सीसीएस का हिस्सा हैं।
इटली जाएंगे पीएम मोदी
मोदी 3.0 के इस कदम से साफ है कि तीसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। आगामी 13 जून को इटली में जी-7 की मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी इटली का रुख करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पीएम मोदी के साथ इटली जाएंगे। वहीं शपथ लेने के बाद ये पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा होगा। जी-7 के मंच पर पीएम मोदी किन मुद्दों पर बात करेंगे, इसका सभी को इंतजार है।
नए आर्मी चीफ का चयन
आर्मी चीफ मनोज पांडे का कार्यकाल इसी महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा। 30 जून को आर्मी चीफ की रिटायरमेंट है। खबरों की मानें तो देश के अगले आर्मी चीफ के लिए पीएम मोदी ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का चुनाव किया है। उपेंद्र द्विवेदी 2 साल तक उत्तरी सेना कमांडर रह चुके हैं। साथ ही उन्हें क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म का भी काफी अनुभव है। हाल ही में रियासी आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए सही आर्मी चीफ का सेलेक्शन बेहद जरूरी हो गया है।
IB चीफ का भी कार्यकाल पूरा
30 जून को आर्मी चीफ के साथ-साथ आईबी चीफ (Intelligence Bureau) तपन डेका का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। पिछले दो सालों के कार्यकाल में उन्होंने इस्लामिस्ट और माओवाद के कई मंसूबों को नाकाम किया है। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानने वाली बीजेपी अब किसे IB की कमान सौंपेगी ये देखने दिलचस्प होगा।
पाकिस्तान, चीन और ग्लोबल मीडिया
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 83 चैनलों को इंटरव्यू दिया। मगर इसके बावजूद पाकिस्तान और चीन ने पीएम मोदी को हराने के लिए काफी प्रोपगेंडा फैलाया। रूस ने भी लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों की दखलअंदाजी का दावा किया था। जाहिर है मोदी 3.0 में पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ ग्लोबल मीडिया से निपटना बड़ा चैलेंज हो सकता है।
मैरीटाइम सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक
सुरक्षा के लिहाज से मैरीटाइम सिक्योरिटी भारत सरकार के लिए रास्ते का रोड़ा बन सकती है। खासकर इंडो-पैसिफिक और हिन्द महासागर में चीन का बढ़ता प्रभाव मोदी सरकार को बड़े फैसले लेने पर मजबूर कर सकता है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines