Modi 3.0: नरेंद्र मोदी की संभावित कैबिनेट! किस पार्टी से कौन बन सकता है मंत्री, चर्चा में किस-किस का नाम?

Modi 3.0 Cabinet Minister List: नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में कौन-कौन से चेहरे शामिल हो सकते हैं, इसकी संभावित सूची सामने आई है। इस सूची में राजनाथ सिंह, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान का नाम भी शामिल है। आइए देखते हैं किस पार्टी के कौन-से नेता बन सकते मंत्री?

Narendra Modi Oath Ceremony

Narendra Modi Oath Ceremony

विज्ञापन

Narendra Modi Cabinet Ministers List: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा। शानदार और भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी को शाम करीब सवा 7 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं नरेंद्र मोदी के साथ करीब 40 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इन 40 सांसदों में NDA के सहयोगी दलों के 18 सांसद शामिल हो सकते हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जाने की चर्चा है।

TDP-JDU से 2-2 सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। एक कैबिनेट मंत्री पद शिवसेना के सांसद को मिल सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस ने इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस शामिल नहीं होगी। पार्टी की ओर से जयराम रमेश ने एक बयान देकर इसके संकेत दिए। इस बीच आइए देखते हैं कि मोदी कैबिनेट में किस-किस पार्टी के किस-किस सांसद को जगह मिल सकती है?

विज्ञापन

बिहार से इन सांसदों को बनाया जा सकता है मंत्री

जीतनराम मांझी (हम), ललन सिंह (जदयू), सुनील कुमार (जदयू), कौशलेंद्र कुमार (जदयू), रामनाथ ठाकुर (जदयू), संजय झा (जदयू), जितिन प्रसाद (BJP), राजीव प्रताप रूडी (BJP), संजय जायसवाल (BJP), नित्यानंद राय (BJP), चिराग पासवान (LJP)

मोदी कैबिनेट में दिख सकते हैं UP के ये चेहरे

राजनाथ सिंह (BJP), अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर से अपना दल प्रमुख), जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख)

विज्ञापन

कर्नाटक के इन सांसदों को बनाया जा सकता है मंत्री

HD कुमारस्वामी ( JDS), प्रह्लाद जोशी (BJP), बसवराज बोम्मई (BJP), गोविंद करजोल (BJP), PC मोहन (BJP)

विज्ञापन

महाराष्ट्र इन सांसदों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

प्रतापराव जाधव (BJP), नितिन गडकरी (BJP), पीयूष गोयल (BJP)

मध्य प्रदेश के ये सांसद बन सकते हैं मंत्री

ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP), शिवराज सिंह चौहान (BJP)

विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में दिख सकते हैं तेलंगाना के ये चेहरे

किशन रेड्डी (BJP), एटाला राजेंदर (BJP), डीके अरुणा (BJP), डी अरविंद (BJP), बंडी संजय (BJP)

विज्ञापन

इन मंत्रियों को भी मोदी कैबिनेट में देखा जा सकता है

राज्य सांसदों के नाम
राजस्थान गजेंद्र सिंह शेखावत (BJP)
दुष्यंत सिंह (BJP)
केरल सुरेश गोपी (BJP)
बंगाल शांतुनु ठाकुर (BJP)
आंध्र प्रदेश दग्गुबती पुरंदेश्वरी (BJP)
किंजरापु राम मोहन नायडू (TDP)
जम्मू जीतेंद्र सिंह (BJP)
जुगल किशोर शर्मा (BJP)
असम सर्बानंद सोनोवाल (BJP)
बिजुली कलिता मेधी (BJP)
किरेन रिजिजू (BJP)
बिप्लब देव (BJP)
ओडिशा धर्मेंद्र प्रधान (BJP)
मनमोहन सामल (BJP)

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ