Modi 3.0 Oath Ceremony: दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी, चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी कैंसिल

Delhi Police Advisory: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसका पालन करने के कड़े निर्देश भी लोगों को दिए गए हैं। चेतावनी है कि अगर आदेशों का उल्लंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी।

Modi Cabinet Ministers

Modi Oath Ceremony Delhi Police Advisory: नरेंद्र मोदी कल 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रपति भवन 3 दिन के लिए आम लोगों के लिए बंद है। इस बीच राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जानकारी दी गई है कि 8, 15 और 22 जून को चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली में कल 9 जून दिन रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। 9 और 10 जून के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने VIP समारोह को देखते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

2 दिन दिल्ली में नो फ्लाई जोन

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली में कल और परसों 9 और 10 जून को नो फ्लाई जोन रहेगा। विदेशी मेहमानों को जिन होटलों में ठहराया जाएगा, वहां प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। ड्रोन और हॉट एयर बैलून पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी। किसी भी तरह के हवाई कार्यक्रम बैन रहेंगे। ग्लाइडर, UAV-UAS, माइक्रोलाइट प्लेन, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग आदि पर प्रतिबंधन रहेगा। आदेश का उल्लंघन होने पर IPC की धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। एडवाइजरी शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर जारी की गई, ताकि आतंकवादी, आपराधिक और असामाजिक तत्व किसी की बाधा न खड़ी कर सकें।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे ये मेहमान

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के नेता शामिल होंगे। 2 देशों के राष्ट्रपति, एक देश के उप-राष्ट्रपति और 4 देशों के प्रधानमंत्री आएंगे। वंदे भारत के लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को भी बुलाया गया है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ BJP-USA के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका के 22 शहरों में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ