---विज्ञापन---

देश

Modi Cabinet 3.0: मोदी के मंत्रियों की संभावित सूची, नीतीश के इन 2 सांसदों का मंत्री बनना तय, चिराग पासवान भी लेंगे शपथ!

Narendra Modi Cabinet Ministers List Viral: नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के संभावित नाम सामने आए हैं। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री JDU के सांसदों को अहम जिम्मेदारियां मिलने की चर्चा सियासी गलियारों में है, जिन्हें कल ही शपथ दिलाई जाएगी।

Lok Sabha Election Cabinet Ministers List 2024: देश में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस सरकार में बिहार की JDU और आंध्र प्रदेश की TDP पार्टी अहम भूमिकाएं निभाएंगी। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू समेत चिराग पासवान, जीतन राम मांझी भी नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट का अहम हिस्सा रहेंगे। नीतीश कुमार के कुछ सांसदों को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा सियासी गलियारों में है।

सूत्रों के मुताबिक, JDU सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। कल नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU कोटे से 2 ही मंत्री शपथ लेंगे। बीते दिन जेपी नड्डा से हुई मुलाकात में डील फाइनल हुई थी। चर्चा है कि मोदी कैबिनेट में इस बार JDU बिहार से 8 से 10 सांसद मंत्री बनाए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के इन 2 सांसदों का मंत्री बनना तय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी कैबिनेट में बिहार के जातीय समीकरण को देखते हुए सांसदों को जगह दी जाएगी। बिहार की अलग-अलग जातियों के प्रमुख चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। फिलहाल बिहार के जिन 2 सांसदों का मोदी कैबिनेट में शामिल होना तय माना जा रहा है, उनमें मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद ललन सिंह का नाम सबसे आगे है। ललन सिंह बिहार के सवर्ण भूमिहार समुदाय से हैं।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार की जदयू में उनके बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता हैं। वे नीतीश कुमार के करीबियों में से एक हैं, ऐसे में इनके मंत्री बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा है। कल शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के एक और सांसद रामनाथ ठाकुर को शपथ दिलाई जा सकती है। रामनाथ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं और जदयू से राज्यसभा सांसद भी हैं। अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए इन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:10 सांसदों पर एक कैबिनेट, NDA मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय! जानें नीतीश-चंद्रबाबू की क्या रहेगी भूमिका?

---विज्ञापन---

चिराग पासवान भी ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी कल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मोदी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। चिराग पासवान की पार्टी के 5 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे थे और पांचों चुनाव जीतकर सांसद बने। इस उपलब्धि का तोहफा चिराग पासवान को मिल सकता है।

जीतन राम मांझी भी मंत्रिमंडल से जुड़ेंगे

सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट में जीतन राम मांझी भी अहम हिस्सा बन सकते हैं। बिहार के दलित समुदाय को साधने के लिए मोदी कैबिनेट में उन्हें जगह दी जा सकती है। अगर उन्हें केंद्र में मंत्री पद मिलता है तो बिहार विधानसभा चुनाव जीतने में वे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Modi Cabinet 3.0: मोदी के मंत्रियों की संभावित सूची, नीतीश के इन 2 सांसदों का मंत्री बनना तय, चिराग पासवान भी लेंगे शपथ!

इन सांसदों को भी मिल सकते हैं मंत्री पद

सूत्रों के मुताबिक, जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। संजय नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं और सवर्ण समाज से संबंध रखते है। जदयू और भाजपा के रिश्ते सुधरने में इनकी काफी अहम भूमिका रही है।

---विज्ञापन---

दिलेश्वर कामत को भी मंत्री पद मिल सकता है। वे सुपौल से लोकसभा सांसद बने हैं और बिहार के अनुभवी नेताओं में शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए इन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

सुनील कुमार बिहार के वाल्मीकि नगर से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं और कुशवाहा जाति से संबंध रखते हैं। नीतीश कुमार के करीबियों में भी इनकी गिनती है। कुशवाहा समाज को साधने के लिए इन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Nitish Kumar कितने भरोसेमंद? गठबंधन की अपनी दरकार, जातीय गणना का होगा प्रहार, क्या करेगी NDA सरकार?

First published on: Jun 08, 2024 11:41 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola