Narendra Modi Oath Ceremany Qualities: देश में लगातार BJP NDA की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आज शाम को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शानदार और भव्य समारोह के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं निभाएंगी। इस दौरान जहां BJP NDA के सभी सांसद मौजूद रहेंगे।
वहीं 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष बतौर मेहमान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस और TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने समारोह में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। इसके अलावा भी नरेंद्र मोदी का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास है। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही नरेंद्र मोदी एक इतिहास भी रच देंगे। आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह की खासियतें…
यह भी पढ़ें:Modi 3.0: नरेंद्र मोदी की संभावित कैबिनेट! किस पार्टी से कौन बन सकता है मंत्री, चर्चा में किस-किस का नाम?
जवाहर लाल नेहरु के रिकॉर्ड की बराबरी
तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही नरेंद्र मोदी एक इतिहास रचेंगे। वे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पंडित नेहरु लगातार 3 बार 1952, 1957 और 1962 में प्रधानमंत्री बने थे। नरेंद्र मोदी भी लगातार तीसरी बार 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री बने।
मजबूत सहयोगी दल
नरेंद्र मोदी तीसरी बार सहयोगी दलों की मदद से सरकार बनाएंगे। BJP को सरकार बनाने के लिए 32 सीटें चाहिए थीं, जो TDP, JDU, शिवसेना (शिंदे) और LJP के सहयोग से पूरी हो गईं। ऐसे में इस बार मोदी सरकार में सहयोगी दलों का मजबूत प्रतिनिधित्व दिखेगा। अगर पार्टी वाइज सहयोग की बात करें तो BJP NDA में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों की 53 सीटें शामिल हैं। TDP (16), JDU (12), LJP (5), शिवसेना शिंदे (7), JDS (2), JSP (2), RLD (2), NCP (1), AGP (1), SKM (1), UPPL (1), HUM (1), आजसू (1), अपना दल-एस (1) इस बार NDA के सहयोगी दल हैं, जिनमें TDP-JDU मजबूत स्थिति में रहेंगे।
यह भी पढ़ें:नीतीश कुमार को PM पद हुआ था ऑफर, लेकिन…JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा दावा
7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष समारोह के मेहमान
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सबसे खास बात यह है कि सिर्फ एक बुलावे पर भारत के मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्ष दौड़े चले आए। आज नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के 2 देशों के राष्ट्रपति, एक देश के उप-राष्ट्रपति और 4 देशों के प्रधानमंत्री बतौर मेहमान शामिल होंगे। समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ नजर आएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में ये भी होंगे खास मेहमान
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा देश से कई खास मेहमान भी नजर आएंगे। समारोह में नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहीं वंदे भारत ट्रेनों के लोको और असिस्टेंट लोको पायलट को बुलाया गया है। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव भी नजर आएंगी। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ BJP-USA के वरिष्ठ नेता के अनुसार, अमेरिका के 22 शहरों में शपथ ग्रहण समारोह के समय शानदार सेलिब्रेशन होगा। इनके अलावा ट्रांसजेंडर्स, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के वर्करों, नई संसद बनाने वाले वर्कर और सफाई कर्मचारी भी समारोह का हिस्सा बनेंगे।
कड़ी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण् समारोह के दौरान सुरक्षा इतनी तीखी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। राष्ट्रपति भवन के आस-पास थ्री लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस, NSG के स्वाट कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। दिल्ली आज और कल हाई अलर्ट पर रहेगी। ठीक वैसी सुरक्षा देखने को मिलेगी, जैसी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान देखने को मिली थी। अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की 5 टुकड़ियां और 2500 पुलिस जवान पूरी दिल्ली को घेरकर रखेंगे। ड्रोन और स्नाइपर्स आसमान से शपथ ग्रहण समारोह की निगरानी करेंगे।
दिल्ली में 2 दिन नो फ्लाई जोन रहेगी
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली में 2 दिन के लिए नो फ्लाई जोन रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बीते दिन ही अधिसूचना जारी करके 9 और 10 जून के लिए नो फ्लाई जोन की घोषणा कर दी थी। आदेशों के अनुसार, आज और कल दिल्ली में कोई हवाई इवेंट नहीं होगा। ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट से संचालित होने वाले हवाई जहाज, एयर बैलून आदि हवाई गतिविधियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने पर IPC की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Nitish Kumar कितने भरोसेमंद? गठबंधन की अपनी दरकार, जातीय गणना का होगा प्रहार, क्या करेगी NDA सरकार?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। इसके अनुसार, आज राष्ट्रपति भवन के आस-पास वाली सड़कें बंद रहेंगी। हालांकि पैदल आवाजाही की अनुमति रहेगी, लेकिन वाहनों से आना-जाना बैन रहेगा। पर्यटकों के लिए राष्ट्रपति भवन पहले ही 3 दिन के बंद है। चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी भी कैंसिल कर दी गई है। लोगों ने ट्रैफिक एडवाइजरी फॉलो करने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
36 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines