'मनरेगा' को मिला नया नाम, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव पास, 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी' होगी नई पहचान

मनरेगा की शुरुआत से अब तक इस योजना में करीब 15 करोड़ 40 लाख लोग एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं. शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी बिल 2025’ को पेश किया गया, जिसे मंजूरी भी मिल गई.

MNREGA

केंद्र सरकार ‘मनरेगा’ का नाम बदलकर अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी’ रहने जा रही है. शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में जनगणना के लिए बजट आवंटन से लेकर कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें ‘मनरेगा’ का नाम बदलने का भी प्रस्ताव शामिल था. यूपीए सरकार में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराने के अभियान से शुरू किया गया मनरेगा अब नए नाम से जाना जाएगा. हाल ही में सरकार ने देश के राज भवनों का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया था. वहीं, PMO ने नए परिसर को भी उसका नया नाम ‘सेवा तीर्थ’ मिला.

कब हुई थी मनरेगा की शुरुआत?


मनरेगा योजना की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2 फरवरी, 2006 को 200 जिलों में शुरू की थी. साल 2008 के अंत तक इस योजना को देश के सभी 593 जिलों में लागू कर दिया गया. मनरेगा का वास्तविक नाम ‘महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA)’ था जिसे अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी’ के नाम से जाना जाएगा. इस योजना से ग्रामीण गरीबों को एक साल में 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती है, जिसे वर्तमान सरकार बढ़ाकर 125 दिन करने जा रही है.

‘नए नाम से मिलेगी नई पहचान’


मनरेगा की शुरुआत से अब तक इस योजना में करीब 15 करोड़ 40 लाख लोग एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं. शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी बिल 2025’ को पेश किया गया, जिसे मंजूरी भी मिल गई. सरकार का दावा है कि नए नाम से योजना को नई पहचान भी मिलेगी. इसके अलावा कैबिनेट में शिक्षा सुधारों को लेकर भी ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्टान बिल 2025’ पेश किया गया, जिसको मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस प्रस्ताव से शिक्षा व्यवस्था को विकसित करने में मदद मिलेगी.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ