'हवाई यात्रा को कंट्रोल नहीं कर सकते...', लोकसभा में ऐसा क्यों बोले उड्डयन मंत्री नायडू?

देशभर में हवाई यात्रा के किराए को लेकर चर्चा हो रही है. ये मुद्दा आज संसद में भी छाया रहा. वहीं, आज नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि देश भर में हवाई किराए की अधिकतम सीमा लगाना सरकार के लिए व्यवहारिक नहीं है. उन्होंने आगे कहा, डी-रेगुलेटेड मार्केट से उपभोक्ताओं को लाभ होता है और त्योहारी सीजन में टिकट के दाम का बढ़ना एक स्वाभाविक घटना है.

sansad_13bffb

देशभर में हवाई यात्रा के किराए को लेकर चर्चा हो रही है. ये मुद्दा आज संसद में भी छाया रहा. वहीं, आज नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि देश भर में हवाई किराए की अधिकतम सीमा लगाना सरकार के लिए व्यवहारिक नहीं है. उन्होंने आगे कहा, डी-रेगुलेटेड मार्केट से उपभोक्ताओं को लाभ होता है और त्योहारी सीजन में टिकट के दाम का बढ़ना एक स्वाभाविक घटना है.

विज्ञापन

हालांकि नायडू ने कहा, हाल ही में इंडिगो और उससे पहले कोविड महामारी जैसे संकट में सरकार ने एयरफेयर पर लिमिट लगाई थी. साथ ही तर्क दिया कि डि-रेगुलेशन के बाद एयरलाइंस की संख्या बढ़ी और कॉम्पिटिशन आया, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिला.

विज्ञापन

इधर, बेंगलुरु एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो की 54 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. इनमें 31 आने वाली (अराइवल) और 23 जाने वाली (डिपार्चर) फ्लाइट शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं.

विज्ञापन

मंत्री नायडू ने दिया ये तर्क

वहीं, नायडू ने सदन में कहा कि जब डी-रेगुलेशन की नीति लाई गई थी, जिसका मलतब ही यही था कि इस सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ाया जाए. दुनिया के जिन देशों में हवाई यातायात ने बढ़ोतरी की है, उन सभी ने अपना बाजार डी-रेगुलेटेड ही रखा है. इससे ज्यादा से ज्यादा लोग बाजार में आते हैं और उनमें आपसी सहयोग बढ़ता है और बाजार के डायनैमिक्स को पूरी तरह काम करने की आजादी मिलती है.

हवाई किराए को नियंत्रित करने की मांग से जुड़े एक प्राइवेट मेंबर बिल का जवाब देते हुए नायडू ने कहा कि अगर हम सिविल एविएशन सेक्टर को सचमुच बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहली और जरूरी शर्त यही है कि इसे डी-रेगुलेटेड ही रखा जाए ताकि बाजार में और ज्यादा कंपनियां आ सकें.

विज्ञापन

4 अधिकारियों को किया संस्पेंड

वहीं, दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इस वक्त संकट से जूझ रही है. इंडिगो में फ्लाइट कैंसिल को लेकर जारी संकट के बीच लगातार एक्शन हो रहा है. DGCA ((नागरिक उड्डयन नियामक) ने शुक्रवार को एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ