Winter Vacation 2025: यूपी समेत इन राज्यों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान, जानें कहां-कितने अवकाश?

Winter Vacation 2025: दिसंबर 2025 में कड़ाके की सर्दी का आगाज होते ही उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में विंटर वैकेशंस का ऐलान हो गया है. फेस्टिवल सीजन के बाद फिर से स्कूलों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं. इसके अलावा क्रिसमिस और न्यू ईयर पर भी अवकाश रहेगा. जानें, यूपी के अलावा किन राज्यों ने स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है.

weather update

Winter Vacation 2025: दिसंबर शुरू होते ही छात्रों को विंटर वैकेशंस का इंतजार करने लगते हैं. कड़ाके की सर्दी, क्रिसमिस और नए साल के जश्न के लिए दिसंबर 2025 का महीना बच्चों के चेहरे पर खुशियां लेकर आएगा. उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में विंटर वैकेशंस का ऐलान हो गया है. उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के अलावा दक्षिण भारत के दो राज्य विंटर वैकेशंस का ऐलान करने वाले राज्यों में शामिल हैं. उत्तरप्रदेश के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेशंस 20 दिसंबर से शुरू होंगे जो 31 दिसंबर तक जारी रहेंगे. स्कूली छात्रों को इस हिसाब से 12 दिन की छुट्टियां मिलेंगी. इन्हीं 12 छुट्टियों के दौरान छात्रों को अपने परिवार के साथ क्रिसमिस और नए साल का जश्न मनाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में क्या बढ़ाई जा सकती हैं छुट्टियां

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में उत्तरप्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. अगर घने कोहरे और शीतलहर से राहत न मिली तो प्रशासन की ओर से विंटर वैकेशन को बढ़ाया भी जा सकता है. मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद भी राज्य सरकार इसपर फैसला करेगी. बच्चों की सुरक्षा के लिए घना कोहरा या सर्दी बढ़ने पर अवकाश बढ़ाए भी जा सकते हैं, स्कूलों के माध्यम से बदलाव की सूचना पेरेंट्स को दे दी जाएगी.

जम्मू-कश्मीर में भी अवकाश पर फैसला

जम्मू-कश्मीर में तो कड़ाके की सर्दी के बीच अवकाश पहले ही 8 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं. विंटर जोन में स्कूल 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे. प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल दिसंबर और जनवरी महीने में बंद रहेंगे. 8वीं तक के स्कूलों की पढ़ाई मार्च में शुरू होगी, जबकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 2026 में 23 फरवरी को खुलेंगे.

विज्ञापन

तमिलनाडु-केरल में 14 स्कूल बारिश के कारण बंद

दक्षिण भारत के दो राज्यों तमिलनाडु और केरल में स्कूल भारी बारिश के चलते बीते दिन 11 दिसंबर से ही बंद हैं और 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे. लगातार हो रही बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. बारिश आगे भी ऐसे ही जारी रही तो प्रशासन की ओर से स्कूलों की छुट्टियां भी आगे बढ़ाई जा सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ