नई दिल्ली: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा (Zoramthanga) की बेटी ने एक डॉक्टर के साथ मारपीट की है। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छंगटे राजधानी आइजोल में एक क्लिनिक पहुंची थीं। यहां मौजूद स्कीन स्पेशलिस्ट से उन्होंने मिलना चाहा तो डॉक्टर ने बिना अपॉइंटमेंट के देखने से मना कर दिया। कहा जा रहा है कि इसके बाद मिलारी ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। घटना बुधवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की बेटी को क्लिनिक में परामर्श के लिए आने से पहले मिलने का समय लेने को कहा था।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री की बेटी को डॉक्टर के पास जाते हुए और चेहरे पर मारते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान क्लीनिक में मौजूद कुछ लोग मिलारी को रोकने और पकड़ने की कोशिश करते हैं। उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी।

विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मिजोरम इकाई ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने शनिवार शाम को काम के दौरान काला बिल्ला पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपलोड किए गए हस्तलिखित नोट में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आइजोल स्थित स्कीन स्पेशलिस्ट के साथ अपनी बेटी के दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी तरह से उसके आचरण को सही नहीं ठहराएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ